फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 24 Feb: इन मूलांक के लोगों को आज मिलेगी खुशखबरी, व्यापार में होगा मुनाफा

Tue, 24 Feb 2026 07:42 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
24 February Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
24 February Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 1
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। घर में किसी सदस्य को नई नौकरी की प्राप्ति होने से सभी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। इस समय आपकी मेहनत से सफलता मिलेगी और जीवन में कई बदलाव महसूस होंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

3 of 10
24 February Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 2
मूलांक 2 वालों के लिए दिन नए संदेश लेकर आएगा। खर्च बढ़ेगा और धन कमाने के अवसरों में भी वृद्धि होगी। इस समय सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। नई नौकरी की भी प्राप्ति होगी। निवेश में लाभ होने से आपको आर्थिक बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

4 of 10
24 February Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 3
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस समय आप नया काम करने से बचें या कोई भी लंबी दूरी की यात्रा पर न जाएं। अजनबी दोस्ती करने के लिए पहल कर सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
24 February Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 4 
आज का दिन रिश्तों में खुशियां बढ़ाने वाला रहेगा। इस समय करीबी लोगों से बातचीत करने से मन हल्का होगा। हालांकि, नया वाहन आप खरीदेंगे। व्यापार में नई योजनाएं बनाने से काम आसान होंगे और छात्र वर्ग के लोग किसी प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
24 February Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 5
आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे। कोई अपना खास मुलाकात करने भी आ सकता है। आप वाहन या कोई घर से जुड़ा कार्य पूर्ण करेंगे। आत्मविश्वासी महसूस करेंगे और परिस्थितियों को सही तरीके से संभाल पाएंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
24 February Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 6
मूलांक 6 वालों का दिन पहले से बेहतर जाने की संभावनाएं हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और खानपान की चीजों को मन मुताबिक खाएंहे। लेकिन व्यापार, करियर और निवेश को लेकर कोई बड़ा अपडेट आज आपको प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

8 of 10
24 February Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 7
आज का दिन मुश्किलों भरा साबित होगा। सेहत सही रहेगी, लेकिन पुरानी बातों का भार मन पर बना रहेगा। रिश्तों की खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। हालांकि, प्रयासों के चलते आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर हो जाएगा। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग-केसरिया

9 of 10
24 February Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 8
मूलांक 8 वालों के लिए दिन खास रहने वाला है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। इस समय आपके प्रयासों के चलते रिश्तों में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। हालांकि, अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि बीमार होने की आशंका है
शुभ अंक-17  
शुभ रंग-गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
24 February Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 9
सिंगल लोगों के लिए आज प्रसन्नता का दिन है। करियर और व्यापार को लेकर आज महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। लेकिन विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-सफेद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें