फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 25 Dec: मूलांक 2 वालों को करियर में मिलेगा बड़ा मौका, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 25 Dec 2025 08:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। यह अंक यह दर्शाता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और आपको किन तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
25 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 25 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। परिवार के बुज़ुर्गों के साथ बातचीत करने से मन को शांति मिलेगी। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से आत्मसंतोष महसूस होगा। निवेश से जुड़ा कोई फैसला भविष्य में लाभ दे सकता है।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: ग्रे

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज करियर से जुड़ी नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। मुश्किल समय में जीवनसाथी का सहयोग आपको भावनात्मक मजबूती देगा।
शुभ अंक: 29
शुभ रंग: लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। पारिवारिक और निजी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। नए रिश्ते में संयम और समझदारी से आगे बढ़ें।
शुभ अंक: 24
शुभ रंग: क्रीम

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। किसी को उधार देने से बचें, धन अटक सकता है। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होंगी।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: सफेद

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
फिलहाल किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें और धैर्य बनाए रखें। योग और व्यायाम आपकी सेहत को बेहतर बनाएंगे। अचानक धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। दूसरों के विवादों से दूरी रखें।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: सुनहरा

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज आपके सामने आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अपनी समझदारी और विवेक से आप हर स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक: 31
शुभ रंग: केसरिया

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज का दिन लाभ देने वाला साबित होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और भरोसा बढ़ेगा।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: लाल

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का अनुभव होगा।
शुभ अंक: 52
शुभ रंग: सिल्वर

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यवसाय से संबंधित यात्राएं सफल रहेंगी और मनचाहा लाभ मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: हरा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें