फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 24 April: मूलांक 1 और 4 के खर्चे बढ़ेंगे, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Fri, 24 Apr 2026 12:06 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
24 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 24 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 है। तो आज की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 24-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा  2 +4 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 =20, फिर 2 +0 =2    , यानी आज का भाग्यांक 02 है। मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।  इस मूलांक के लोग अत्यंत कल्पनाशील, भावुक, सहृदय और सरल चित्त वाले होते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 
Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
विज्ञापन

2 of 10
24 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 1
आज नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठीक-ठाक दिन है। कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन पैसों के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सुनहरा

विज्ञापन

3 of 10
24 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 2
आज आप भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकते हैं। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

4 of 10
24 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 3
आज शिक्षा और ज्ञान से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। बड़ों का आशीर्वाद साथ रहेगा और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। बोलचाल में संयम रखना फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

5 of 10
24 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 4
आज अचानक खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट प्रभावित होगा। ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें। तकनीकी क्षेत्र वालों को नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला

विज्ञापन

6 of 10
24 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 5
आज व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आपकी बातचीत की कला नए अवसर दिला सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन

7 of 10
24 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 6
आज वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। कला और मनोरंजन से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है, सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी

8 of 10
24 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 7
आज आपका झुकाव आध्यात्म और धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। शांति के लिए अकेले समय बिताना अच्छा लगेगा। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: बैंगनी

9 of 10
24 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 8
आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन मेहनत का फल भविष्य में मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: काला

विज्ञापन

10 of 10
24 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 9
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अधूरे काम पूरे करने में सफल होंगे। गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें