फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 23 April: मूलांक 3 और 5 वाले कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Thu, 23 Apr 2026 01:40 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
23 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 23 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 23-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा  2 +3 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 =19, फिर 1 +9 =10 1+0 =1 , यानी कल का भाग्यांक 01 है। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है, जो ऊर्जा, तेज और नेतृत्व का प्रतीक है।  आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 
Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
विज्ञापन

2 of 10
23 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक - 1
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। जोखिम भरे निवेश जैसे सट्टा या लॉटरी से दूर रहें। घर में शादी-विवाह की चर्चा हो सकती है। पिता की सेहत सामान्य रह सकती है। नौकरी के लिए मेहनत बढ़ाने की जरूरत है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

3 of 10
23 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक - 2
प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आप अपने रिश्ते को परिवार के सामने रख सकते हैं। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव संभव है। यात्रा या वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
23 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक - 3
आज का दिन काम में व्यस्त रहेगा। दोस्तों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। किसी विवाद से दूर रहें। कार्यस्थल पर आपके विचारों से सभी सहमत नहीं होंगे, नियमों का पालन जरूरी है।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग – नीला

विज्ञापन

5 of 10
23 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक - 4
व्यापार में समझौते की स्थिति बन सकती है। नई साझेदारी से बचें, नुकसान हो सकता है। आपके विचारों को कम समर्थन मिलेगा। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम

विज्ञापन

6 of 10
23 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक - 5
मेहनत के अनुसार परिणाम कम मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। दूसरों की आलोचना करने से बचें, वरना परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

7 of 10
23 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक - 6
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मन अस्थिर रह सकता है, इसे नियंत्रित करने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आंखों या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – हल्का हरा

8 of 10
23 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक - 7
विरोधी आज कमजोर पड़ सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग हैं और रुका पैसा वापस मिल सकता है। संतान को कुछ परेशानी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला

9 of 10
23 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक - 8
नए काम की शुरुआत से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। नुकसान की संभावना है। किसी विवाद या नए झंझट में पड़ने से बचें। व्यापार में सुस्ती रह सकती है।
शुभ अंक – 29
शुभ रंग – क्रीम

विज्ञापन

10 of 10
23 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक - 9
आज का दिन प्रगति देने वाला है। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। शुरुआत में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन बाद में स्थिति सुधर जाएगी।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – स्लेटी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें