फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 23 Feb: मूलांक 1 वालों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Mon, 23 Feb 2026 07:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 1
आज का दिन चुनौतियों और मुश्किलों से भरा रहेगा। पैसे या निवेश से जुड़े मामलों में किसी पर अंधविश्वास न करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। अनुभवों से सीख लेकर आप भविष्य में मजबूती हासिल करेंगे। आज धैर्य और समझदारी से काम लें, यही सफलता की कुंजी होगी।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – मैजेंटा

विज्ञापन

3 of 10
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 2
आज किसी जिम्मेदारी या बंधन का अनुभव हो सकता है। मन और दिमाग थोड़े उलझन में रह सकते हैं, लेकिन मेहनत का फल निश्चित रूप से मिलेगा। फैसले दिल से नहीं, दिमाग से लें और नए आय के अवसर तलाशें। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हरा

4 of 10
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 3
आज भूमि-संपत्ति या भाई-बहनों से संबंधित विवाद हो सकते हैं। मानसिक तनाव महसूस होगा और कुछ कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी से धोखा मिलने की संभावना है। पति-पत्नी का संबंध आज सकारात्मक और सहयोगी रहेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लाल

विज्ञापन

5 of 10
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 4
आज आपकी योजनाएं सफल होंगी, लेकिन थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। माता का स्वास्थ्य थोड़ी सावधानी मांग सकता है। धन का आवागमन बना रहेगा और संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा संभव है, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएँ।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – गोल्डन

विज्ञापन

6 of 10
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 5
आज किसी अनुचित या विवादास्पद परिस्थिति से बचें। विरोधियों के कारण कुछ बाधाओं का सामना हो सकता है, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। घरेलू जीवन में बदलाव आएंगे और जीवनसाथी के साथ शाम रोमांटिक बीतेगी।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

7 of 10
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 6
आज घर में अशांति का माहौल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। कुछ लोग आपकी सादगी का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। विदेश जाने या यात्रा के अवसर बन सकते हैं। मैकेनिक या मशीनरी से जुड़े लोगों के लिए व्यस्त दिन रहेगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

8 of 10
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 7
आज आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कानूनी मामलों में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और पदोन्नति की संभावना भी है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बैंगनी

9 of 10
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 8
आज आपका ध्यान मनोरंजन और घूमने-फिरने में रहेगा। सोशल मीडिया पर मित्रों के साथ बातचीत में मन लगेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। रिश्तेदारों और मेहमानों के साथ व्यस्तता रहेगी। परिवार का प्यार और सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लेमन

विज्ञापन

10 of 10
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 9
आज मन चंचल रहेगा और किसी की बात ध्यान से न सुनने की संभावना है। बाधाओं से छुटकारा मिलेगा, लेकिन लॉटरी या किसी अति-सट्टा में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें। सरकारी काम अधिकारी की वजह से रुक सकता है। चोट लगने की संभावना भी है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें