फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 21 December: मूलांक 2 वाले कार्यक्षेत्र में संभलकर कदम रखें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 21 Dec 2025 12:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। यह अंक यह दर्शाता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और आपको किन तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
21 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 21 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी बड़े निवेश या महत्वपूर्ण बातचीत के लिए दिन अनुकूल है। निर्णय लेते समय सतर्क रहें और किसी भी बात में जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर कदम उठाने से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज कार्यक्षेत्र में तनाव देखने को मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। अनावश्यक बहस और फालतू विवादों से बचें, नहीं तो आपका समय और ऊर्जा व्यर्थ चली जाएगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज प्रेम संबंधों में हल्की चुनौतियाँ आ सकती हैं। साथी के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। परिवार के छोटे-मोटे मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज आपका ध्यान कार्यों पर केंद्रित रहेगा। लेकिन कोई विरोधी या शत्रु नकारात्मकता फैला सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थी अपने अध्ययन पर ध्यान दें, सफलता मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज सोच-समझकर फैसले लेना अत्यंत आवश्यक है। व्यापारिक साझेदार सहयोग करेंगे, जिससे आपके कारोबार में फायदा हो सकता है। निवेश या नए काम के लिए दिन शुभ है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है। किसी भी बातचीत में संयम रखें ताकि मतभेद न हों। संपत्ति या धन-संबंधी मामलों में परिवार में तनाव संभव है, इसलिए धैर्य और संयम रखें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और सफलता मिलेगी। हालांकि, परिवार या रिश्तेदारों से कोई दुःखद समाचार मिल सकता है, जिससे मानसिक स्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज का दिन सावधानी का संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। जल्दबाजी या लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग आज लाभ देखेंगे। निवेश करते समय समझदारी जरूरी है। पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे तनाव आ सकते हैं, लेकिन धैर्य और समझ से इसे हल किया जा सकता है।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: सुनहरा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें