फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 20 December: मूलांक 5 वालों दिन रहेगा व्यस्त, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 20 Dec 2025 12:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। यह अंक यह दर्शाता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और आपको किन तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
20 December Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 20 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन उत्साह और सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है, चाहे वह कार्यक्षेत्र से जुड़ी हो या निजी जीवन से। यदि कोई योजना पहले अधूरी रह गई थी, तो आज उसे फिर से आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिलेगा। आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी। हालांकि मन में हल्की बेचैनी रह सकती है, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार ज़रूर करें।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज भावनाएं थोड़ी हावी रह सकती हैं और आप छोटी बातों को भी गहराई से महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र या जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करने से मन को सुकून मिलेगा। कामकाज की रफ्तार धीमी रह सकती है, लेकिन मानसिक संतुलन बना रहेगा। आज आत्ममंथन करने और अपने भीतर झांकने का दिन है।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: बैंगनी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज आपकी वाणी और विचारों का प्रभाव साफ दिखाई देगा। किसी मीटिंग या चर्चा में आप अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे और प्रशंसा भी मिलेगी। रचनात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। करियर या व्यापार से जुड़ी नई योजना लाभ दे सकती है। आज आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 21
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज आप हर काम को अनुशासन और धैर्य के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसका परिणाम सकारात्मक मिलेगा। यदि कोई जरूरी दस्तावेज या पुराना काम लंबित है, तो उसे निपटाने का सही समय है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें, खासकर जीवनसाथी से बातचीत में कठोर शब्दों से बचें।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: भूरा

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रह सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा या कई नए लोगों से मुलाकात संभव है। ये संपर्क भविष्य में नए अवसर खोल सकते हैं। आप दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम रहेंगे, लेकिन एक साथ बहुत कुछ करने से थकान हो सकती है।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज का दिन रिश्तों में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार या जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। सौंदर्य, सजावट या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। यदि किसी बात को लेकर मन चिंतित है, तो किसी करीबी की सलाह फायदेमंद रहेगी।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज आप भीतर की दुनिया में अधिक डूबे रह सकते हैं। बाहर से सब सामान्य लगेगा, लेकिन मन में कई सवाल और भावनाएं चलती रहेंगी। कोई विचार, सपना या अनुभव आपको आत्मचिंतन की ओर ले जा सकता है। आज दूसरों से ज़्यादा अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर भरोसा करें और भविष्य की दिशा तय करें।
शुभ अंक: 29
शुभ रंग: सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज आप अपने काम को लेकर बेहद गंभीर और केंद्रित रहेंगे। लंबे समय से की गई मेहनत अब रंग लाती दिख सकती है। आर्थिक मामलों में संयम और सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ देंगे। आपकी स्थिरता और धैर्य ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।
शुभ अंक: 26
शुभ रंग: नीला

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा। किसी सामाजिक कार्य या अपने लक्ष्य को लेकर विशेष सक्रियता दिखा सकते हैं। यदि पिछले दिनों से कोई मानसिक उलझन चल रही थी, तो आज उसका समाधान मिलने के संकेत हैं। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे और आपकी पहल से कई काम सफल होंगे।
शुभ अंक: 31
शुभ रंग: केसरिया

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें