Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यों में जल्दबाजी या गुस्से से बचना होगा वरना कोई भी फैसला आपको नुकसान दे सकता है। धैर्य और समझदारी से व्यापार में काम करेंगे तो स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
2 of 9
अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 2
मूलांक 2 वालों के लिए दिन अच्छा संकेत दे रहा है। मन प्रसन्न रहेगा। आपके मिलने कोई आ भी सकता है। लेकिन इन मूलांक वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वाहन खरीदने की योजना पर काम करेंगे। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 9
अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 3
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। पुरानी बातों का भार दिल पर बना रहेगा। इस दौरान सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। खास बात यह है कि, मेहनत आपकी मान-सम्मान भी दिला सकती है। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- नीला
4 of 9
अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 4
मूलांक 4 के लोगों को आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई भी नया निवेश काम आपको परेशान कर सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
5 of 9
अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 5
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज दोस्तों और करीबियों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग-भूरा
विज्ञापन
6 of 9
अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 6
मूलांक 6 वालों को व्यापार में विशेष लाभ मिल सकता है। सेहत भी पहले से शानदार रहने वाली है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नई नौकरी को लेकर प्रयास सफल होंगे। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 9
अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 7
आज वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बेवजह की बहस से बचें। घर में किसी पूजा का आयोजन आप करेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक- 9
शुभ रंग-केसरिया
8 of 9
अंक ज्योतिष
- फोटो : अमर उजाला
अंक 8
आज का दिन धैर्य और अनुशासन की मांग कर रहा है। नया निवेश आप कर सकते हैं। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें और किसी भी परिस्थिति में संतुलन न खोएं। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। समय कुल मिलाकर खास हो सकता है। शुभ अंक-18
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 9
दिन आपके लिए नए संदेश लेकर आया है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें, इससे आपको सही दिशा मिल सकती है। दोस्तों से मुलाकात करेंगे। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।