फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 और 5 वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकते हैं नये अवसर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Mon, 20 Apr 2026 06:44 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
20 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 20 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल सोमवार, 20 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 20-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा  2 +0 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 =16, फिर 1 +6 =7   , यानी कल का भाग्यांक 07 है। मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु को माना गया है। केतु गहराई, आध्यात्म, रहस्य और ज्ञान का प्रतीक है। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 
Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
विज्ञापन

2 of 10
20 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत तो अधिक रहेगी, लेकिन उसके अनुसार तुरंत परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। धैर्य बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - लेमन

विज्ञापन

3 of 10
20 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज आपको कुछ साहसिक और महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो आगे चलकर सफलता दिलाएंगे। हालांकि इसके लिए मेहनत और प्रयास अधिक करने होंगे। साथ ही, कुछ लोग आपको भ्रमित करने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - नीला

4 of 10
20 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 3
आज प्रेम जीवन में एक खास मोड़ आ सकता है। आप अपने लव पार्टनर को विवाह का प्रस्ताव देने का मन बना सकते हैं। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से यह आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
शुभ अंक - 27
शुभ रंग - ग्रे

विज्ञापन

5 of 10
20 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 4
आज नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा, और जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - हरा

विज्ञापन

6 of 10
20 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 5
आज नौकरी से जुड़े अच्छे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही, घर या वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - सफेद

विज्ञापन

7 of 10
20 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 6
आज किसी सामाजिक कार्यक्रम या पार्टी में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और आप खान-पान का आनंद लेंगे। हालांकि, कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी आपके ऊपर आ सकती हैं, जिन्हें आपको संभालना होगा।
शुभ अंक - 26
शुभ रंग - नीला

8 of 10
20 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 7
आज आप कुछ नया सीखने या किसी नए कोर्स में दाखिला लेने का विचार कर सकते हैं। व्यापार से जुड़ी पुरानी समस्याओं का समाधान भी संभव है। कानूनी मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - हल्का हरा

9 of 10
20 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 8
आज आपके शुभचिंतक और मित्र समय पर आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। आप पुराने रास्तों को छोड़कर नया और बेहतर रास्ता अपनाने का विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए ध्यान रखें।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - काला

विज्ञापन

10 of 10
20 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 9
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, नहीं तो किसी विवाद की स्थिति बन सकती है। निजी और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - हल्का लाल




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें