फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 19 December: मूलांक 5 वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Fri, 19 Dec 2025 12:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। यह अंक यह दर्शाता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और आपको किन तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
19 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 19 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज आर्थिक कारणों से पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन मेहनत का फल देने वाला हो सकता है और प्रगति के संकेत मिलेंगे। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें, उन्हें ईमानदारी से निभाने पर आपका जीवन स्तर बेहतर होगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। बेवजह की बातों में अपना कीमती समय न गंवाएं। जीवनसाथी के व्यवहार या परिस्थितियों के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है। ध्यान और आत्मचिंतन से मानसिक शांति मिलेगी और समाधान के रास्ते खुलेंगे।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
किसी भी काम को शुरू करने से पहले सोच-विचार करना आज बेहद जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज का दिन बदलाव लेकर आ सकता है, जहां कुछ काम अचानक बनेंगे तो कुछ बिगड़ भी सकते हैं। धैर्य बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, बच्चों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आमदनी बढ़ने के साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। नौकरी में किसी तरह की परेशानी या बॉस से मतभेद हो सकता है, इसलिए विवाद को बढ़ाने से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
व्यापार के लिहाज से आज का दिन कुछ खास लाभकारी नहीं रहेगा। कुछ लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं और पीछे खींचने की कोशिश करेंगे। हालांकि, लंबे समय से रुके हुए कामों में गति आने के संकेत हैं। संतोष और संयम के साथ काम करना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज का दिन आपके लिए खास महत्व रखता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, विशेषकर जीवनसाथी का साथ आपको भावनात्मक मजबूती देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और साथ में कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। धन लाभ के योग हैं और मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज अपना समय व्यर्थ की बातों और कामों में न गंवाएं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। किसी नए कॉन्ट्रैक्ट या समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। पुरानी बीमारियां या समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं। बिना वजह गुस्सा आ सकता है, इसलिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ समझदारी और धैर्य से काम लें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आपकी सलाह देने की क्षमता आज लोगों को प्रभावित करेगी। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं आगे चलकर सफलता और तरक्की दिला सकती हैं। यदि बैंक से लोन लेने की योजना है तो आज का दिन अनुकूल है। जीवन में संघर्ष आएंगे, लेकिन आत्मविश्वास के बल पर आप आगे बढ़ेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए आराम का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: सुनहरा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें