फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 18 December: मूलांक 4 वालों को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 18 Dec 2025 12:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार आपकी जन्मतिथि से निकलने वाला अंक आपके स्वभाव, व्यवहार और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह अंक बताता है कि आप किस तरह सोचते हैं, जीवन में किन अवसरों की ओर बढ़ेंगे और किन प्रकार की चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर भविष्य में होने वाले परिवर्तनों का आकलन किया जाता है और आपको सही मार्ग चुनने में सहायता मिलती है। 
विज्ञापन
1 of 10
18 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 18 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन अपनी सोच दूसरों पर थोपने से बचें। फैसले लेते समय धैर्य रखें और साथ ही दूसरों की सलाह को भी महत्व दें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज भावनात्मक संवेदनशीलता थोड़ी बढ़ी हुई रह सकती है। परिवार या करीबी रिश्तों में छोटी-सी बात गलतफहमी का कारण बन सकती है, लेकिन समझदारी और संयम से हालात संभल जाएंगे। खुद को शांत रखकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज प्रगति और सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। खासकर रचनात्मक या पढ़ाई-लिखाई से जुड़े क्षेत्रों में कुछ नया शुरू करने का योग है। अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ सामने रखें और काम में सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
कामकाज में कुछ रुकावटें और तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं रहेंगी। धैर्य रखें और बिना घबराए अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा, बस किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आपका मन नए विचारों और योजनाओं में उलझा रह सकता है। खुद को व्यक्त करने और नए लोगों से जुड़ने के लिए समय अच्छा है। हालांकि, किसी भी निर्णय से पहले हर पहलू पर सोच-विचार करना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज रिश्तों में अपनापन और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव हो सकते हैं। कला, फैशन या सौंदर्य से जुड़े कामों में सफलता के योग हैं। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपकी रुचि आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन की ओर बढ़ेगी। किसी शांत जगह पर समय बिताना मन को सुकून देगा। अपने मन की आवाज़ सुनें और गहराई से सोचकर फैसले लें। अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन यही समय मानसिक शांति देगा।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। पहले किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है और मेहनत रंग लाती नजर आएगी। करियर और व्यापार में स्थिरता आएगी, बस मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस रखें, मेहनत का सकारात्मक फल मिल सकता है। हालांकि, गुस्से या जल्दबाजी से बचें, क्योंकि आवेग में लिया गया फैसला नुकसानदेह हो सकता है।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें