फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 18 Feb: मूलांक 3 और 7 वालों का दिन रहेगा ख़ास, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 18 Feb 2026 08:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज आपका नेतृत्व गुण उभरकर सामने आएगा। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जिससे आपकी योग्यता साबित होगी। नए काम की शुरुआत में टीमवर्क आपके लिए फायदेमंद रहेगा। निजी जीवन में हल्का तनाव संभव है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी।
शुभ अंक- 63
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

अंक 2
आज भावनाएं हावी रह सकती हैं। दूसरों की बातें दिल को छू सकती हैं, इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखें। रिश्तों में छोटी गलतफहमियां आ सकती हैं, पर शांति से समाधान मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी सराहना होगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आत्मविश्वास आज आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा। आपके विचारों को मान्यता मिलेगी और वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। शिक्षा, प्रशासन या धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यों में देरी या रुकावट आ सकती है, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। व्यापार या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग पुराने प्रोजेक्ट दोबारा शुरू कर सकते हैं। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। नए संपर्क बनेंगे और छोटी यात्राएं संभव हैं। आपकी बातों का प्रभाव पड़ेगा, लेकिन बार-बार निर्णय बदलने से बचें। स्थिरता सफलता दिलाएगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज आपके लिए भाग्य साथ देगा। रचनात्मक क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आत्मसम्मान और विनम्रता के बीच संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- वायलेट

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज आत्ममंथन का दिन है। एकांत में समय बिताकर जीवन की दिशा पर विचार करें। आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी।
शुभ अंक - 57
शुभ रंग - बैंगनी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। मेहनत का परिणाम थोड़ा देर से मिलेगा, इसलिए धैर्य जरूरी है। कानूनी या सरकारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है, जो आगे चलकर लाभ देगी।
शुभ अंक - 36
शुभ रंग - नीला

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज आप जोश और आत्मबल से भरे रहेंगे। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं और समाज से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नई चीज सीखने का अवसर मिलेगा, बस भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें