फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulank 5 Career:मूलांक 5 वालों के लिए बेस्ट करियर विक्लप, जानें किन क्षेत्रों में पाते हैं सफलता

Tue, 17 Feb 2026 04:02 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mulank 5 Best Career Options: मूलांक 5 वाले लोग तेज दिमाग, चतुर और नई चीजें सीखने में आगे होते हैं। इनके अंदर जोखिम लेने की क्षमता भी अच्छी होती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मूलांक 5 वालों के लिए कौन-से करियर ऑप्शन बेहतर माने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मूलांक 5 के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन - फोटो : Amar Ujala
Mulank 5 Career Options: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की जन्मतिथि 5, 14 या 23 होती है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध है। बुध को बुद्धि, संवाद, व्यापार और तर्क शक्ति का कारक माना जाता है। यही वजह है कि मूलांक 5 वाले लोग तेज दिमाग, चतुर और नई चीजें सीखने में आगे होते हैं। इन्हें बदलाव पसंद होता है और ये लंबे समय तक एक जैसे काम में बंधकर रहना पसंद नहीं करते। इनके अंदर जोखिम लेने की क्षमता भी अच्छी होती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मूलांक 5 वालों के लिए कौन-से करियर ऑप्शन बेहतर माने जाते हैं।

Mulank 4 Career: जानिए कौन से करियर क्षेत्र मूलांक 4 वालों के लिए होते हैं बेस्ट, दिलाते हैं सम्मान और सफलता
Mulank 3: नेतृत्व, ज्ञान और सलाह देने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, जानें किन क्षेत्रों में होते हैं सफल
विज्ञापन

2 of 6
मीडिया, लेखन और कम्युनिकेशन - फोटो : adobestock
मीडिया, लेखन और कम्युनिकेशन
  • मूलांक 5 के लोग अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने में माहिर होते हैं। 
  • इसलिए पत्रकारिता, कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, रेडियो जॉकी, पब्लिक रिलेशन और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में ये तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। 
  • सोशल मीडिया के दौर में इनकी कम्युनिकेशन स्किल इन्हें अलग पहचान दिला सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
बिजनेस और सेल्स-मार्केटिंग - फोटो : adobe stock
बिजनेस और सेल्स-मार्केटिंग
  • बुध व्यापार का भी प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए मूलांक 5 वाले लोग अच्छे बिजनेसमैन साबित हो सकते हैं। 
  • ये लोग मार्केट की समझ रखते हैं और नई रणनीतियां बनाने में माहिर होते हैं। 
  • स्टार्टअप, ट्रेडिंग, ई-कॉमर्स, सेल्स और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में इनकी पकड़ मजबूत हो सकती है। 
  • जोखिम उठाने की क्षमता इन्हें सफलता की ओर ले जाती है।

4 of 6
टूरिज्म और ट्रैवल इंडस्ट्री - फोटो : Adobe stock
टूरिज्म और ट्रैवल इंडस्ट्री
  • मूलांक 5 वालों को घूमना-फिरना और नई जगहों को जानना अच्छा लगता है। 
  • ऐसे में ट्रैवल ब्लॉगर, टूर गाइड, एयरलाइन सेक्टर, होटल मैनेजमेंट या ट्रैवल एजेंसी का काम इनके लिए उपयुक्त हो सकता है। 
  • इस क्षेत्र में इन्हें काम के साथ रोमांच भी मिलता है।

आईटी और टेक्नोलॉजी
  • तेज सोच और जल्दी सीखने की क्षमता के कारण ये लोग टेक्निकल फील्ड में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डिजाइनिंग, डेटा एनालिसिस और सोशल मीडिया मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में इनके लिए बेहतर अवसर मौजूद हैं।
विज्ञापन

5 of 6
शिक्षा और ट्रेनिंग - फोटो : adobe stock
शिक्षा और ट्रेनिंग
  • मूलांक 5 वाले लोगों में समझाने और मार्गदर्शन करने की क्षमता भी होती है। 
  • ये अच्छे शिक्षक, ट्रेनर या मोटिवेशनल स्पीकर बन सकते हैं। 
  • कोचिंग और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कार्य भी इनके लिए लाभकारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करियर चुनते समय ध्यान रखें - फोटो : adobestock
करियर चुनते समय ध्यान रखें
  • मूलांक 5 वालों को एक समय में एक लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। 
  • जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और अपनी स्किल्स को लगातार बेहतर बनाते रहें। 
  • नेटवर्किंग और अनुभव से इन्हें तेजी से सफलता मिल सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें