फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 18 April: मूलांक 6 और 8 वालों के कार्य में आ सकती है रुकावट, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sat, 18 Apr 2026 07:31 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
18 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 18 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल शनिवार,18 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 18-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा 1 +8 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 = 23 , फिर 2  +3 =5  , यानी कल का भाग्यांक 05  है। मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह है, जिसे बुद्धि और तर्क का कारक माना जाता है। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 
Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
विज्ञापन

2 of 10
18 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
 अंक - 1
आज किसी व्यक्ति से सावधान रहने की जरूरत है, कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद धीरे-धीरे खत्म होंगे। आपकी मेहनत और सोच आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी। घूमने-फिरने या किसी पार्टी का प्लान बन सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
18 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक - 2
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, जिससे परिवार को समय कम दे पाएंगे। विदेश यात्रा या दूर यात्रा के योग बन सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - भूरा

4 of 10
18 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक - 3
आज आपको करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और किसी से विश्वासघात की आशंका भी है। वैवाहिक जीवन में हल्की अनबन संभव है। हालांकि बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मन को खुश करेगी।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

5 of 10
18 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक - 4
आज आप अपने काम, करियर और आध्यात्मिक जीवन में प्रगति पर ध्यान देंगे। लोगों से मुलाकात और संपर्क बढ़ेंगे। मन में रोमांटिक भाव रह सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच लें।
शुभ अंक - 46
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

6 of 10
18 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक - 5
आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है और सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। किसी संक्रमण या कमजोरी से बचाव करें। धैर्य से काम लेने पर स्थिति बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - आसमानी
विज्ञापन

7 of 10
18 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक - 6
आज सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है और मन थोड़ा भटक सकता है। व्यापार या लेन-देन से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य जरूरी रहेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - कत्थई

8 of 10
18 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक - 7
आज आपकी योग्यता और काम की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में हल्की गलतफहमी हो सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति सुधर जाएगी। सेहत को बेहतर रखने के लिए व्यायाम और योग उपयोगी रहेंगे। बच्चों से जुड़ी बातें अहम रहेंगी।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - हल्का हरा

9 of 10
18 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक - 8
आज काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और रुकावटें भी आ सकती हैं। मन में कुछ शंकाएं रहेंगी, लेकिन धीरे-धीरे समाधान मिल जाएगा। धैर्य और स्थिरता से दिन बेहतर बनेगा।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

10 of 10
18 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक - 9
प्रेम संबंधों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी रिश्ते को मजबूत बनाएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। संतान या परिवार से थोड़ी असहमति हो सकती है।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - पीला




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें