फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 17 April: मूलांक 7 और 9 वाले खर्चों पर नियंत्रण करें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Fri, 17 Apr 2026 12:03 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
17 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 17 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल गुरुवार,16 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 16-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा 1 +6 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 = 21 , फिर 2  +1  = 3  , यानी कल का भाग्यांक 03 है। मूलांक 2 के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। बृहस्पति को ज्ञान, बुद्धि, शिक्षा, विस्तार और आध्यात्मिकता का कारक माना जाता है। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 
Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
विज्ञापन

2 of 10
17 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें। पार्टनर के लिए कोई खास तोहफा लेने का मन बना सकते हैं। बच्चों पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ हंसी-मजाक में अच्छा समय बीतेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
17 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 2
दिन खुशियों से भरा रहेगा। आत्मविश्वास के बल पर आप अपने कामों में सफलता पा सकते हैं। मुश्किल समय में भी आपका हौसला आपको आगे बढ़ाएगा। परिवार के साथ बाहर घूमने या खाने का प्लान बन सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
17 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 3
आज आप अपनी पर्सनालिटी से लोगों को प्रभावित करेंगे। यात्रा, मनोरंजन और अपनों से मुलाकात का मौका मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

5 of 10
17 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 4
कामकाज में प्रगति होगी, लेकिन कुछ रुकावटें भी सामने आ सकती हैं। जरूरतमंदों की मदद करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। रिश्तों को संभालकर रखें। प्रेम संबंधों में तनाव और गुस्सा विवाद का कारण बन सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

6 of 10
17 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 5
परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। किसी रिश्तेदार के काम में व्यस्त रहेंगे। रोजमर्रा की कोई जरूरी चीज खरीद सकते हैं। पुराने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

7 of 10
17 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 6
बेकार की बातों और प्रेम संबंधों में उलझकर अपने करियर को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। बिजनेस में किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। प्रेमी के साथ मतभेद हो सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
17 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 7
प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं, लेकिन संपत्ति से जुड़े मामलों में भाइयों के साथ तनाव हो सकता है। पुराने वाहन पर ज्यादा खर्च करने से बचें। प्रेम संबंध उजागर होने से पारिवारिक माहौल प्रभावित हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
17 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 8
आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं। घर में कोई शुभ कार्य होने के संकेत हैं। कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विरोधी भी शांत रहेंगे और व्यापार में अचानक लाभ संभव है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

10 of 10
17 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 9
व्यापार में नई योजनाओं पर काम करेंगे। संतान की पढ़ाई या करियर के लिए बड़ा निवेश कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें