मूलांक 1 आत्मविश्वास और नेतृत्व से भरपूर
- फोटो : adobe stock
मूलांक 1 आत्मविश्वास और नेतृत्व से भरपूर
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य के प्रभाव के कारण ये लोग आत्मबल से भरपूर, ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता रखने वाले होते हैं। मूलांक 1 के जातक अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ते हैं और अपनी सोच व निर्णयों में स्पष्टता रखते हैं।