फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 17 February: इन 4 मूलांक वालों को मिलेगा शुभ समाचार, बनेंगे प्रमोशन के योग

Tue, 17 Feb 2026 06:33 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish Numerology - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
Ank Jyotish Numerology - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रह सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपके घर में कोई मिलने भी आ सकता है। घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके धैर्य और समझदारी की सराहना हो सकती है। इस समय मूलांक 1 वालों का कोई रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
शुभ रंग -नीला
शुभ अंक-10
विज्ञापन

3 of 10
Ank Jyotish Numerology - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 2
आज का दिन आपके लिए अनुकूल और सुखद रहेगा। खास बात यह है कि, दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए समय खास हो सकता है, रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ अंक -19
शुभ रंग - बैंगनी

4 of 10
Ank Jyotish Numerology - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 3
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। इसलिए कार्यक्षेत्र मे भी आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य और संयम रखें। 
शुभ अंक - 23
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

5 of 10
Ank Jyotish Numerology - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 4
आपके अंक बताते हैं कि, दिन आपके लिए समझदारी से काम करने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नए रिश्ते बनने के योग हैं और कोई उपयोगी संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकता है। इस समय लेकिन विद्यार्थियों को अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि,  स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन

6 of 10
Ank Jyotish Numerology - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 5
आज करियर के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। इस समय पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। इस समय आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखें। निवेश से मनचाहा लाभ होगा और कोई शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग-काला
शुभ अंक-5
विज्ञापन

7 of 10
Ank Jyotish Numerology - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 6
आज आपको अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी अजनबी पर भरोसा भूलकर भी न करें। कार्यस्थल पर बॉस या वरिष्ठों से बहस करने से बचें। हालांकि, मूलांक 6 वालों को जीवनसाथी का साथ मन को सुकून देगा।
शुभ अंक -3
शुभ रंग -पीला

8 of 10
Ank Jyotish Numerology - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 7
आज मानसिक शांति का अनुभव होगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस समय नए काम का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक कार्यों या ध्यान-योग में रुचि बढ़ सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं और किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
शुभ अंक -3
शुभ रंग - गुलाबी

9 of 10
Ank Jyotish Numerology - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 8
आज आपको अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और निवेश सोच-समझकर करें। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
Ank Jyotish Numerology - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 9
आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलता से निभाएंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है। खास बात यह है कि, नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग -पीला



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें