फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 16 Feb: मूलांक 1 और 2 वालों के लिए खास संकेत,पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Mon, 16 Feb 2026 07:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना पर आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने का दिन है। भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे तो रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी करीबी से सहयोग या सलाह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज रचनात्मकता और उत्साह से भरा दिन रहेगा। नए विचार सफलता की राह खोल सकते हैं। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्च से बचें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज बदलाव और नई दिशा का संकेत मिल सकता है। अचानक कोई अवसर सामने आ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सुरक्षा का ध्यान रखें। सकारात्मक सोच बनाए रखें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज परिवार और रिश्तों को प्राथमिकता देंगे। प्रियजनों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। कार्य और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। सफलता धीरे-धीरे मिलेगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। मन को शांत रखने के लिए ध्यान या योग का सहारा ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज मेहनत रंग लाएगी और किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें और बड़े निवेश से पहले विचार करें। पारिवारिक मामलों को समझदारी से संभालें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज कुछ नए अवसर और बदलाव सामने आ सकते हैं। आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। विवादों से दूर रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें