फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 15 February: मूलांक 1 और 8 वालों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 15 Feb 2026 06:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Shukra Gochar: शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन तीन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अगर दिख जाए ये चीजें तो समझिए बदलने वाली है किस्मत
विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन प्रगति का संकेत दे रहा है। जिन कामों को आप लंबे समय से पूरा करना चाहते थे, उनमें सफलता मिल सकती है। व्यापार या नई साझेदारी के लिए समय अनुकूल है और भविष्य में आर्थिक लाभ की नींव रखी जा सकती है। परिवार का वातावरण संतुलित रहेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। धन के नए अवसर सामने आ सकते हैं।
शुभ अंक – 63
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे मन हल्का और प्रसन्न रहेगा। सोच-समझकर लिया गया निर्णय आगे चलकर फायदा देगा। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा और जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – सुनहरा

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 3
आप आज समझदारी और संतुलन से काम लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और अचानक लाभ भी संभव है। परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने या समय बिताने की योजना बन सकती है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – नारंगी

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 4
आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, विशेषकर हृदय या थकान से जुड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य से बेहतर रहेंगे।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 5
दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपकी चतुराई आपको आगे बढ़ाएगी। आर्थिक मामलों में संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा और जीवनसाथी के साथ खुशियों भरा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 6
आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार के साथ मनोरंजन या किसी छोटे आयोजन की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचने के लिए धैर्य और शांति बनाए रखें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – वायलेट

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 7
आज आपको धैर्य की आवश्यकता होगी। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं और स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट भी आ सकती है। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। पैसों के मामले में संतुलित खर्च करना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।
शुभ अंक – 57
शुभ रंग – बैंगनी

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 8
परिवार के कुछ मामलों को लेकर मन चिंतित रह सकता है। निवेश से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। पारिवारिक मतभेद को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक – 36
शुभ रंग – नीला

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 9
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार में विचारों का टकराव संभव है, इसलिए संयम से काम लें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें