फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 15 May: मूलांक 2 और 8 को निवेश से मिल सकता है बड़ा फायदा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Fri, 15 May 2026 12:55 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
15 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
15 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज गुरुवार, 14 मई 2026 है। तो आज की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 15-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा  1+5  + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =21  फिर 2+1=3  , यानी आज  का भाग्यांक 03   है।  मूलांक 3  के स्वामी ग्रह गुरु हैं । बृहस्पति के आशीर्वाद से 3 अंक वाले लोग काफी बुद्धिमान, दूरदर्शी और महत्वाकांक्षी होते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 10
15 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए राहत और संतुलन लेकर आएगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार महसूस होगा। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। परिवार और ऑफिस दोनों जगह सहयोग मिलता रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

3 of 10
15 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे नई खरीदारी का मन बना सकते हैं। यात्रा के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

4 of 10
15 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 3
आज करियर और नौकरी में नए मौके मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है। नई योजनाओं पर काम शुरू करना लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों को तनाव से बचकर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

5 of 10
15 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 4
आज कुछ परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। यात्रा से पहले जरूरी सामान की जांच अवश्य कर लें। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। सफर में कोई खास जानकारी मिल सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

6 of 10
15 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 5
आज आपके सामने सफलता और लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

7 of 10
15 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 6
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में भी अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार या रिश्तेदारों से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

8 of 10
15 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 7
आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
शुभ अंक- 30
शुभ रंग- लाल

9 of 10
15 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 8
आज का दिन लाभ और सफलता देने वाला रहेगा। निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है, जिससे सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। माता-पिता का आशीर्वाद लाभ देगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

10 of 10
15 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 9
आज आपके काम और व्यापार की सराहना हो सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें