फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 14 May: मूलांक 1 और 9 पर रहेगी किस्मत मेहरबान, मिलेगा मेहनत का फल, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 14 May 2026 12:03 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
14 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
14 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज गुरुवार, 14 मई 2026 है। तो आज की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 14-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा  1+4  + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =20  फिर 2+0 =20=2+0= 2  , यानी आज  का भाग्यांक 02   है।  मूलांक 2  के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। । मूलांक 2  वाले लोग चंद्रमा के प्रभाव के कारण  शांत, भावुक, कल्पनाशील, संवेदनशील और केयरिंग नेचर वाला माना जाता है। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
14 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज आत्मविश्वास और ऊर्जा आपके पक्ष में रहेगी। जरूरी काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन किसी पर अपनी राय थोपने से बचें। धैर्य के साथ लिया गया फैसला बेहतर परिणाम देगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
14 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज भावनाएं थोड़ी हावी रह सकती हैं। परिवार या करीबी रिश्तों में छोटी बात गलतफहमी पैदा कर सकती है, इसलिए शांत रहकर संवाद करें। संयम से काम लेना लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

4 of 10
14 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 3
आज नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। पढ़ाई, रचनात्मक कार्य और नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

5 of 10
14 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 4
आज कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से सब संभल जाएगा। जल्दबाजी से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

6 of 10
14 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 5
आज मन नए विचारों और योजनाओं से भरा रहेगा। नए लोगों से जुड़ने और खुद को बेहतर तरीके से व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
14 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 6
रिश्तों में आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। परिवार और साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, तभी संतुलन बना रहेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
14 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 7
आज आपका मन आध्यात्म और आत्ममंथन की ओर रहेगा। अकेले समय बिताना मानसिक शांति देगा। अपने भीतर की आवाज़ सुनकर फैसले लेना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
14 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 8
आर्थिक मामलों में आज का दिन अनुकूल रहेगा। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और करियर में स्थिरता आएगी। मानसिक संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

10 of 10
14 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 9
आज ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, सफलता मिलने के योग हैं। गुस्से और जल्दबाजी से दूरी बनाकर रखें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें