फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 12 January: इन मूलांक वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, व्यापार में होगा लाभ

Mon, 12 Jan 2026 07:35 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक व्यक्ति की प्रकृति, विचारधारा और निर्णय लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक यह दर्शाता है कि व्यक्ति जीवन को किस दृष्टि से देखता है, उसे किस प्रकार के अवसर अपनी ओर आकर्षित करते हैं और जीवन में किन तरह की चुनौतियों से उसे गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
12 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 12 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक के माध्यम से समझा जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति की सोचने की शैली, व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों के आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्व संकेत पाकर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। यानी उस व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाएगा। इसी तरह यदि किसी की जन्म तिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहा जाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
अंक ज्योतिष की मदद से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावी और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंक शास्त्र के जरिए जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से राहत दिलाने वाला रहेगा। अगर किसी काम को लेकर तनाव था, तो वह काम बनता हुआ नजर आएगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। निवेश से भी लाभ आपको हो सकता है। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग-भूरा
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
राजनीति या सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर में किसी नए मेहमान की दस्तक भी होगी। इस समय व्यापार को लेकर कई यात्राएं आप करेंगे, जहां नए संपर्क बन सकते हैं। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
मूलांक 3 वालों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपको अपने काम के लिए नई योजनाएं भी बनानी होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। नया वाहन आप खरीद सकते हैं। पिता की तरफ से आपको अपेक्षित समर्थन मिलता रहेगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 4 के लिए समय खास रहेगा, क्योंकि आपके जीवन में किसी की दस्तक होगी। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसकी भी प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 64
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रमोशन के लिए आपका चयन हो सकता है। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों के साथ संबंध स्थापित होंगे। प्रेम-प्रसंग में किसी बात को लेकर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा और रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। इस दौरान काम को लेकर धैर्यवान रहना होगा। लेकिन आप क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। रिश्तों में मेलजोल बढ़ेगा। घर में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम और दांपत्य जीवन सुदृढ़ रहेगा।
शुभ अंक-64
शुभ रंग- सुनहरा

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज दिन चुनौतियां लेकर आएगा। काम का तनाव स्वभाव को प्रभावित करेगा। सेहत सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समझ जरूरी होगी।परिवार के किसी सदस्य की विशेष उपलब्धि से खुशियों का माहौल बना रहेगा।
शुभ अंक-86
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन आप आज फैसले सोच-समझकर लें। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें