फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 11 Jan: मूलांक 5 वालों को तरक्की के मौके मिलेंगे, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sun, 11 Jan 2026 07:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक व्यक्ति की प्रकृति, विचारधारा और निर्णय लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक यह दर्शाता है कि व्यक्ति जीवन को किस दृष्टि से देखता है, उसे किस प्रकार के अवसर अपनी ओर आकर्षित करते हैं और जीवन में किन तरह की चुनौतियों से उसे गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
11 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 11 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक के माध्यम से समझा जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति की सोचने की शैली, व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों के आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्व संकेत पाकर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। यानी उस व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाएगा। इसी तरह यदि किसी की जन्म तिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहा जाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
अंक ज्योतिष की मदद से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावी और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंक शास्त्र के जरिए जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपको आर्थिक लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।  किस्मत आज आपके साथ है। रुके हुए काम बनने लगेंगे और विरोधी भी पीछे हट जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कामकाज में मन लगेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए काफी मिलाजुला रहने वाला होगा। लेन-देन में आपको सतर्कता बरतनी होगी। इस दौरन कुछ अवसरों की प्राप्ति होगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आज कुछ पुराने दोस्त या रिश्तेदारों से मिल सकते हैं जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग- सफेद 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज के दिन आपके कुछ पुराने काम-धंधे दोबारा से शुरू हो सकते हैं। आज के दिन आपकी सतर्कता बनी रहेगी।  दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। काम में तरक्की मिलेगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। कोई अधूरा काम भी पूरा हो सकता है।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज के दिन आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आय के कुछ नए-नए स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। पारिवारिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। आज के दिन पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में भी अच्छा मुनाफा मिलेगा और इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- केसरिया
 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। कार्यो में लगातार प्रगति देखने को मिलेगी। आपके लिए दिन शानदार रहेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और काम में कुछ नया करने का मन करेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और व्यापार में फायदे के मौके भी सामने आ सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज के दिन आपके खर्चों में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको  किसी दूसरे को धन उधार देने से बचना होगा। साथी ही अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। लव लाइफ में बहस से बचें और बातों को शांतिपूर्वक सुलझाएं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आर्थिक लाभ का दिन है और साथ ही समस्याओं से राहत मिलने का समय है। अगर लंबे समय से कोई परेशानी थी, तो अब उससे निजात मिल सकती है। काम में सफलता मिलेगी और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। परिवार और आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
दिन शानदार और संतुलित रहेगा। नए-नए लोगों से आपके संपर्क स्थापित होंगे। आज का दिन संतुलित रहेगा। व्यापार में नए लोगों से संपर्क बनने से लाभ हो सकता है। छोटे सफर का योग है और काम में तरक्की के मौके मिलेंगे।  घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज के दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और शानदार रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का अवसर मिल सकता है।  आज आप पुराने दोस्त या किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं जिससे दिन अच्छा बीतेगा। घर में कोई शुभ काम हो सकता है। प्यार भरे रिश्तों में और मजबूती आएगी और दिन खुशियों से भरा रहेगा।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें