Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
Ank Jyotish Today 12 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल रविवार,12 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 12-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा 1 +2 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 = 17 , फिर 1 + 7 = 8 , यानी कल का भाग्यांक 08 है। मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि हैं जो न्याय और कर्म के देवता माने जाते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
विज्ञापन
2 of 10
12 अप्रैल का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक-1
दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है। आप अपने व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने में सफल रहेंगे। रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। अपने कार्यों में सुधार साफ नजर आएगा शुभ अंक-6
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
3 of 10
12 अप्रैल का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक-2
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको निवेश से धन निकालने में अधिक प्रयास करना पड़ेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने व्यापार को नई दिशा देने में सफल होंगे। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। शुभ अंक- 34
शुभ रंग- गुलाबी
4 of 10
12 अप्रैल का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक-3
आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उनमें सफलता प्राप्त होगी। किसी कानूनी मामले से राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी आपकी छवि को और बेहतर बनाएगी। आपसी समझ मजबूत होगी। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
5 of 10
12 अप्रैल का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक- 4
आपको अपने काम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। यदि पति पत्नी के बीच मतभेद चल रहे थे तो वे दूर हो सकते हैं । छात्रों को घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। अपनी मन की बात किसी से साझा करने से बचें। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
12 अप्रैल का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक- 5
दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे। वित्तीय मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। अपने लक्ष्यों को समय पर पूरा करने से संतोष का अनुभव होगा। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
7 of 10
12 अप्रैल का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक- 6
छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वे खुद को खास महसूस करेंगे। परीक्षा में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इससे वे एक नए मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
8 of 10
12 अप्रैल का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक- 7
दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है। पुरानी बातों के कारण मन थोड़ा अशांत रह सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी योजनाओं के सफल होने तक धैर्य बनाए रखना होगा। शुभ अंक-15
शुभ रंग- गुलाबी
9 of 10
12 अप्रैल का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक-8
दिन आपके लिए खास रहेगा। आपके द्वारा बनाए गए लक्ष्य और योजनाएं सफल होंगी। व्यापार के विस्तार के लिए नए विचार मिल सकते हैं । आपको अहंकार से बचना चाहिए। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक-9
कार्यक्षेत्र में आपको विनम्रता के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। यदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो घर और बाहर दोनों जगह धन की योजना बनानी होगी। पुराने कार्य पूरे हो सकते हैं। छात्रों को उच्च शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।