फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2, 3 और 7 वालों को कार्यक्षेत्र में रखनी होगी सावधानी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 11 Apr 2026 07:34 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
11 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 11 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल शनिवार,11 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 11-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा 1 +1 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 = 16 , फिर 1  + 6 = 7  , यानी कल का भाग्यांक 07  है। मूलांक 7 के स्वामी ग्रह छाया ग्रह केतु हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक, केतु रहस्य, अध्यात्म, मोक्ष आदि के कारक हैं।  आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 
Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
विज्ञापन

2 of 10
11 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 1 
कोई मनचाहा काम पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यस्थल पर बोलचाल में संयम बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई बात न कहें। कार्यशैली में सुधार की जरूरत है । निजी मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
11 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 2 
आपकी कोई योजना लंबित रहने के कारण आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में दूसरों की बातों पर विश्वास करने से बचें। खर्चों में वृद्धि होगी, बजट का ध्यान रखें। परिवार के बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
11 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 3
आपका जिद्दी और अधीर रवैया नुकसानदेह साबित हो सकता है। काम में सफलता न मिलने पर दूसरों को दोष न दें। स्वयं में सुधार लाने का प्रयास करें। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। किसी जरूरतमंद को आर्थिक सहायता देना शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
11 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 4
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आपका परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। कार्यस्थल पर आपके किए प्रयास सफल होंगे। संतान से जुड़ी चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन उनका समाधान संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी, इससे नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आज व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। किसी धार्मिक ग्रंथ का दान करने से लाभ होगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
11 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 5
मेहनत और लगन से आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं और परिवार में शांति बनी रहेगी। आज आप किसी से दिल की बात साझा कर पाएंगे, जिससे मन हल्का होगा। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्कता जरूरी है। तांबे के पात्र में शक्कर दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
11 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 6
दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आपके मन की बातें आप अपने करीबी से कह पाएंगे, जिससे मन हल्का होगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें, वरना विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उनका सम्मान करें। किसी गरीब कन्या के विवाह में आर्थिक सहयोग करने से पुण्य मिलेगा।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
11 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 7
आज आपकी कुछ बातों से आपके करीबी नाराज हो सकते हैं, इसलिए संवाद में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, लेकिन झूठ बोलने से बचें क्योंकि इससे स्थिति खराब हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बहनों के साथ विवाद हो सकता है, पर इसे जल्दी सुलझाने की कोशिश करें। किसी असहाय व्यक्ति की मदद करें।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
11 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 8
युवाओं के लिए समय अनुकूल है। आज मनचाही नौकरी या अवसर मिलने की संभावना है। मेहनत करते रहें क्योंकि पदोन्नति के योग हैं। उच्च शिक्षा के लिए शहर या स्थान बदलना पड़ सकता है। निजी संबंध मधुर रहेंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। भगवान सत्यनारायण का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
11 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 9
आज लापरवाही से आप कोई बड़ा मौका हाथ से जाने दे सकते हैं। व्यापार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। स्थायी संपत्ति के क्रय-विक्रय में धन खर्च होगा, इसलिए बजट का ध्यान रखें। शिव मंदिर में शक्कर दान करने से आपको आध्यात्मिक लाभ और मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें