फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 वाले रहे सतर्क, मूलांक 4 वालों के जीवन में आएगा बदलाव, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sat, 10 Jan 2026 09:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक व्यक्ति की प्रकृति, विचारधारा और निर्णय लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक यह दर्शाता है कि व्यक्ति जीवन को किस दृष्टि से देखता है, उसे किस प्रकार के अवसर अपनी ओर आकर्षित करते हैं और जीवन में किन तरह की चुनौतियों से उसे गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
10 January Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 9 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक के माध्यम से समझा जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति की सोचने की शैली, व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों के आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्व संकेत पाकर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। यानी उस व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाएगा। इसी तरह यदि किसी की जन्म तिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहा जाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
अंक ज्योतिष की मदद से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावी और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंक शास्त्र के जरिए जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है, इसलिए सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक या मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन बातचीत से बात संभल जाएगी। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है, आपकी मेहनत रंग लाएगी और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मबल में वृद्धि होगी। संपत्ति या निवेश से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार के किसी वरिष्ठ या भरोसेमंद मित्र की सलाह ज़रूर लें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
दांपत्य जीवन में प्रेम, समझ और सामंजस्य बना रहेगा। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी से जुड़े निवेश में लाभ मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन अत्यधिक महत्वाकांक्षा या जल्दबाज़ी से बचना जरूरी है। आर्थिक मामलों में थोड़ी रुकावट आ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दांत या मुंह से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, सावधानी रखें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। निवेश के मामले में अच्छे अवसर सामने आएंगे। दूसरों से तुलना या ईर्ष्या करने के बजाय अपने कौशल को निखारने पर ध्यान दें। यात्रा के योग बन रहे हैं जो सुखद और लाभकारी रहेगी। दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, लेकिन अंत में संतोष मिलेगा। साझेदारी में किए गए काम अच्छे परिणाम देंगे। परिवार या मित्रों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गुलाबी

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज किसी भी प्रकार के विवाद या बेवजह की बहस से दूर रहना आपके हित में रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी। समझदारी और विवेक से आप मुश्किल काम भी आसानी से निपटा लेंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं, जिससे मन को सुकून मिलेगा। किसी डील या अनुबंध में अड़चन आ सकती है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी। धन बचत पर ध्यान देना जरूरी है। घर का माहौल शांत और सौहार्दपूर्ण रहेगा। व्यापार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, लापरवाही नुकसान दे सकती है। संतान की शिक्षा या करियर से जुड़ा बड़ा निवेश संभव है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – लाल

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज काम को समय पर पूरा करने का दबाव बना रहेगा, जिससे थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। फिर भी आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और तय किए गए काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार, मेहमानों या यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
घर-परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। भाग्य आपका साथ देगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर विचार करेंगे। किसी पुरानी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुराने विवाद या संबंध से जुड़ी अप्रिय सूचना मिल सकती है। बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करें, धोखे की आशंका है। धार्मिक स्थल या तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। इंटरव्यू, परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता की खुशखबरी मिल सकती है। नेटवर्किंग, मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोगों को खास मौके मिलेंगे। मानसिक शांति और आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा और संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – सुनहरा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें