फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: इन 4 मूलांक के लोगों की इच्छाएं आज होंगी पूरी, भाग्य का मिलेगा साथ

Tue, 10 Feb 2026 07:38 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
अंक 1
धन लाभ के योग बनेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में सभी प्रयासों का फल मिलेगा। साहस और ऊर्जा का अनुभव होगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी। बिजनेस मे बदलाव की योजनाएं सफल होती हुई नजर आएंगी। परंतु आपको लेन-देन में सावधानी बरतना आवश्यक है।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग-पीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
अंक 2
मूलांक 2 वालों को मनचाहा साथी मिलने की पूरी संभावना बनी रहेगी। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि, आज सोच-समझकर किए गए कार्य सफल होंगे। घर खरीदने की प्लानिंग करेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
अंक 3
आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता से भरा होगा। परिवार में सबका साथ प्राप्त होने से स्वयं को भाग्यशाली महसूस आप कर सकते हैं। पहले से कहीं अधिक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधी आपके प्रभाव से दूरी बनाए रखेंगे।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
अंक 4
मूलांक 4 वालों को परिवार का पूरा समर्थन मिलने से मन खुश रहेगा। कोई नया काम आप शुरु कर सकते हैं। आज आपकी कार्यक्षेत्र जिम्मेदारी बढ़ सकती है, जिससे खुशी होगी। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक- 63
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 5
आज रोमांस के अवसर मिलेंगे। रिश्तों में नयापन आएगा। बिजनेस में लाभ होगा। कोई वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार और दोस्तों का सभी क्षेत्रों में सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन आप विवाद से बचें और शांति से मामलों को सुलझाएं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
अंक 6
आज रोजगार और आजीविका के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपको निवेश से भी अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है और घर पर मेहमान आगमन कर सकते हैं। चीजों के प्रति धैर्यवान बने रहना लाभकारी होगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
अंक 7
मूलांक 7 के लोग लव पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे और उनकी पसंद की चीज दिला सकते हैं। आप दोनों के संबंध मधुर बनेंगे।कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं।
शुभ रंग-गुलाबी  
शुभ अंक- 11

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 8
घर में आज किसी के विवाह की तारीख तय होने की संभावना है। लेकिन अगर कहीं पर कोई विवाद चल रहा है, तो आप हालात को अपने नियंत्रण में रखने में सफल रहेंगे। धन लाभ के प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
अंक 9
प्रेम संबंधों में धीरे-धीरे सकारात्मकता आएगी। आपकी आकर्षण क्षमता भी बढ़ेगी। कला में निखार लाने के लिए कोई कोर्स का हिस्सा बन सकते हैं। यात्रा को लेकर फैसले सोच-समझकर लें। सेहत का ध्यान रखें अन्यथा समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें