फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 09 February: मूलांक 8 वालों को व्यापार में मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Mon, 09 Feb 2026 07:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूरी है, क्योंकि जल्दबाज़ी नुकसान का कारण बन सकती है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा, वरना किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, लेकिन पढ़ाई कर रहे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: सुनहरा

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम कुछ हद तक आसान होगा। हालांकि कुछ कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा विचलित रह सकता है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए किसी सरकारी काम के पूरे होने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक: 29
शुभ रंग: सफेद

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 3
आज आपकी वाणी और व्यवहार आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कोई छोटी इच्छा पूरी हो सकती है। संतान से खुशी और सहयोग मिलने के योग हैं।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 4
आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति और धन से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय सुखद बीतेगा और आपसी समझ बढ़ेगी।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: नीला

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 5
आज कुछ जरूरी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है। हालांकि धैर्य और संयम से काम लेंगे तो अंत में सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा। घर-परिवार में आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा और माहौल सकारात्मक रहेगा।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 6
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। पूरी मेहनत के बावजूद परिणाम उम्मीद से कम मिल सकते हैं, जिससे मन थोड़ी देर उदास हो सकता है। लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति या भाई की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। किसी भी बड़े निर्णय से पहले सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक: 24
शुभ रंग: गुलाबी

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 7
आज आपको अपने काम में सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। हालांकि भाग्य कुछ मामलों में आपका साथ देगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पद या मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं।
शुभ अंक: 16
शुभ रंग: बैंगनी

9 of 10
पारिवारिक जीवन सामान्य और संतुलित रहेगा। - फोटो : amar ujala

अंक 8
आज कुछ जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। विरोधियों की योजनाएं असफल होंगी। नौकरी या व्यापार में लाभ जरूर मिलेगा, लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य और संतुलित रहेगा।
शुभ अंक: 26
शुभ रंग: ग्रे या स्लेटी

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 9
आज नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। धन लाभ के योग बन रहे हैं और यात्रा भी फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक कारणों से कहीं जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 27
शुभ रंग: लाल



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें