फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 05 February: मूलांक 8 वालों को कड़ी मेहनत से मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 05 Feb 2026 09:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और कुछ कामों में रुकावटें भी आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है, लेकिन किसी भी स्थिति में जल्दबाजी में निर्णय न लें। सोच-समझकर उठाया गया कदम आगे चलकर लाभ देगा। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है, विशेषकर थकान और तनाव से बचें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आप मानसिक रूप से कुछ दबाव महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र या निजी जीवन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रह सकती है। ऐसे में विवाद या बहस से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा। पारिवारिक मामलों में भी कुछ तनाव संभव है, लेकिन धैर्य और संयम से परिस्थितियां संभल सकती हैं। भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसले लेना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आप भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं। दूसरों की बातें जल्दी दिल पर लग सकती हैं, जिससे मन उदास हो सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कार्यकुशलता रंग लाएगी और आपको अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कामकाज की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अचानक कोई नया अवसर भी सामने आ सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। ऐसे समय में खुद के लिए थोड़ा समय निकालना और शांत वातावरण में रहना फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में आप किसी रिश्ते को लेकर गंभीर निर्णय लेने के बारे में सोच सकते हैं। व्यवसाय या कामकाज में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, इसलिए किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन कुछ चुनौतियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उलझनें सामने आ सकती हैं, लेकिन दोस्तों या करीबी लोगों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और आपसी समझ में सुधार आएगा। धैर्य से काम लेने पर दिन बेहतर बीतेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसके कारण शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान दें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत होने के योग हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाए रखना समझदारी होगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज का दिन आपके लिए संतुलित और अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत हो सकती है। हालांकि कुछ मामलों में अपेक्षित परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बात खुलकर रखने में संकोच कर सकते हैं। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है। राजनीति, प्रशासन या सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के कारण काम का बोझ बढ़ सकता है। इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना आपके हित में रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी। आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे और अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। हालांकि अनावश्यक मामलों में उलझने से बचना जरूरी होगा। किसी से भी बहस या टकराव आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: सुनहरा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें