Mulank 4: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का मूलांक 4 होता है, वे स्वभाव से बेहद व्यावहारिक, अनुशासित और मेहनती होते हैं। ये लोग जीवन में नियम, व्यवस्था और स्थायित्व को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। मूलांक 4 के जातक जल्दबाजी में फैसले नहीं लेते, बल्कि हर काम को सोच-समझकर और योजना बनाकर करते हैं। यही वजह है कि इनके लिए वही करियर सबसे बेहतर माना जाता है, जहां जिम्मेदारी, सिस्टम और लंबे समय तक काम करने की संभावना हो। ऐसे में आइए जानते हैं मूलांक 4 वाले लोगों के लिए कौन से करियर उपयुक्त माने जाते हैं।
मूलांक 4 वालों का स्वभाव
- किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 4 होता है।
- ये लोग व्यावहारिक और जमीन से जुड़े होते हैं।
- अनुशासन और नियमों का पालन करते हैं।
- मेहनती, धैर्यवान, भरोसेमंद और जिम्मेदार भी होते हैं।
- हर काम में बारीकियों पर ध्यान देते हैं, जो इन्हें मजबूत बनाता है।