फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 02 February: मूलांक 5 वालों को मिलेगी आर्थिक राहत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Mon, 02 Feb 2026 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: 02 फरवरी 2026 को पड़ने वाली फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा को धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से बहुत शुभ माना जा रहा है। फाल्गुन माह की पवित्रता इस तिथि को और खास बनाती है। अंक ज्योतिष के लिहाज़ से भी यह दिन महत्वपूर्ण है। पुष्य नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग दिन में सकारात्मक ऊर्जा भर देता है,
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए उम्मीद और आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। जिन कामों में लंबे समय से रुकावट आ रही थी, उनमें अब धीरे-धीरे सकारात्मक गति दिखाई देगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और खासकर आपके बच्चे आपकी मेहनत और उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह दूर हो सकता है। आपसी बातचीत से रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 2
पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव और भावनात्मक थकान महसूस कर रहे थे, इसलिए आज खुद को थोड़ा आराम देने की ज़रूरत है। अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखें, खासकर सामाजिक और पारिवारिक मामलों में। घर से जुड़ी ज़िम्मेदारियों में जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक सुकून देगा। अपनों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 3
यदि आप अपने जीवन में स्थिरता और सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल है। अपनी आदतों, दिनचर्या और सोच में सुधार लाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। आज आप अपने पार्टनर को कोई छोटा-सा तोहफा देकर या सरप्राइज़ देकर दिन को खास बना सकते हैं, जिससे रिश्ते और गहरे होंगे।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: नारंगी

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 4
आज कार्यक्षेत्र का दबाव और घर के कुछ मतभेद आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। ऐसे समय में अपने जीवन के मूल सिद्धांतों और मूल्यों को याद रखें। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी। किसी अनुभवी या प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग या मार्गदर्शन मिलने की भी संभावना है, जो आपकी समस्याओं को हल करने में मदद करेगा।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: स्लेटी

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 5
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन राहत देने वाला है। धन से जुड़े कुछ अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं। हालांकि रिश्तों के मामले में संयम बेहद ज़रूरी है। गुस्से या तीखे शब्दों से बचें, विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें और खान-पान व आराम का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 6
आज जिम्मेदारियों के कारण भाग-दौड़ अधिक रह सकती है, जिससे तनाव महसूस होगा। घर से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन अपनी झुंझलाहट जीवनसाथी पर न निकालें। किसी बात पर बहस की स्थिति बन सकती है, पर शांत और प्यार भरे व्यवहार से हालात संभाले जा सकते हैं। शादी या रिश्ते से जुड़ी कोई योजना भी बन सकती है।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: लाल

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 7
दिन की शुरुआत आपके लिए शुभ और लाभकारी रहेगी। व्यापार, नौकरी या किसी नए काम से जुड़ा फैसला आज आपके पक्ष में जा सकता है। आपकी सूझबूझ और लोगों को समझने की क्षमता आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी। आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपको सफलता की ओर ले जाएंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 8
आज ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। आर्थिक मामलों में साझेदारी या सहयोग से लाभ मिलने के योग हैं। रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन किसी तीसरे के बहकावे में आकर पार्टनर से विवाद करने से बचें। शांत और प्रेमपूर्ण संवाद से हर समस्या का समाधान संभव है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 9
आज आपकी लव लाइफ में कोई नया और सकारात्मक मोड़ आ सकता है, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। यदि शॉपिंग करने जा रहे हैं, तो बजट का ध्यान रखें, क्योंकि फिजूलखर्ची की संभावना है। जीवनसाथी या पार्टनर के लिए भी आज का दिन अच्छा और संतोषजनक रहेगा। आपसी समझ बढ़ेगी और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: सफेद



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें