अंकज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र की एक स्थापित विधा है। इसमें व्यक्ति के गुण और व्यवहारों को उसकी जन्म की तारीख के आधार पर बताया जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यता है कि अंकज्योतिष के जरिए व्यक्ति के भविष्य के विषय में काफी कुछ जाना जा सकता है। इसके जारिए इंसान के अंदर क्या अच्छा है? और क्या बुरा? उसका भी पता लगाया जा सकता है। अंकज्योतिष कहता है कि दूर स्थित ग्रह नक्षत्रों का हमारे जीवन के साथ काफी खास रिश्ता है। अगर व्यक्ति का किसी खास तारीख या नक्षत्र में जन्म हुआ है, तो उससे संबंधित ग्रह व्यक्ति के जीवन में खूब कृपा बरसाता है। हिंदू धर्म में शनि देव को काफी क्रूर माना गया है। इन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। अगर इनकी कृपा दृष्टि किसी के ऊपर पड़ जाए तो वह व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। इसी कड़ी में आज हम उन तारीखों में जन्में लोगों के बारे में जानेंगे, जिनके ऊपर शनि देव की विशेष कृपा होती है।