सप्ताह के अंत में व्यावहारिक होकर लिए गए फैसले लाभदायक साबित होंगे।
- फोटो : amarujala
मूलांक 1
यह सप्ताह मूलांक 1 वालों के लिए करियर के लिहाज से शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे, जिससे मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए अनावश्यक व्यय से बचें। प्रेम संबंधों में जिस बदलाव की उम्मीद आप कर रहे हैं, उसमें थोड़ा और समय लग सकता है। सप्ताह के अंत में व्यावहारिक होकर लिए गए फैसले लाभदायक साबित होंगे।