Weekly Numerology Prediction (11 May To 17 May): अंक ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह बेहद खास और ऊर्जावान रहने वाला है। इस दौरान ग्रहों के महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन से कई शुभ राजयोग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव जीवन के हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा। मंगल का स्वराशि मेष में गोचर रूचक राजयोग बना रहा है, सूर्य के साथ युति से मंगलादित्य योग बन रहा है। वहीं शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश कर गुरु के साथ गजलक्ष्मी योग बना रहा है और सूर्य–बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ये सभी संयोग अंक ऊर्जा को और अधिक सक्रिय कर रहे हैं। अंक ज्योतिष के दृष्टिकोण से यह सप्ताह उन लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ है जिनका मूलांक 1, 3, 5 और 9 है, क्योंकि इन अंकों में अग्नि तत्व और नेतृत्व ऊर्जा अधिक होती है, जो मंगल और सूर्य के प्रभाव से और मजबूत हो रही है। वहीं मूलांक 2, 6 और 7 वालों के लिए यह समय भावनात्मक समझ और अवसरों को पहचानने का रहेगा, क्योंकि गुरु और शुक्र की ऊर्जा सहयोग और संतुलन प्रदान करेगी। यह सप्ताह पुराने पैटर्न तोड़कर नई शुरुआत करने, रुके हुए कामों को गति देने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं सभी मूलांकों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।