फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 10 May: मूलांक 1 और 8 वालों के करियर में होगे मजबूत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sun, 10 May 2026 12:16 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
10 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
10  May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज रविवार, 10 मई 2026 है। तो आज की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 10-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा  1+0 + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =16  फिर 1 +6 = 7  , यानी आज  का भाग्यांक 07 है।  मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है। । केतु के प्रभाव के कारण ये लोग आध्यात्मिक, रहस्यमयी, दार्शनिक और गहरी सोच वाले होते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 10
10 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 1
आज आपके अंदर नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कामकाज में जिम्मेदारियां आप बहुत अच्छे से निभा पाएंगे और सफलता के संकेत मिलेंगे। भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है, बस व्यवहार में थोड़ी नरमी रखना जरूरी रहेगा। गुस्से या अहंकार से बचें और शांत मन से काम करें, यही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: गोल्डन
विज्ञापन

3 of 10
10 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 2
आज का दिन जिम्मेदारियों और मेहनत से भरा रह सकता है। कामकाज में दबाव महसूस होगा, लेकिन आपकी समझदारी और योजना से सब संभल जाएगा। आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है और किसी भी स्थिति में खुद पर शक न करें। अपनों से बातचीत करते समय स्पष्ट और गंभीर रहें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ अंक: 11 
शुभ रंग: मैरून

4 of 10
10 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 3
आज आपको अपने काम में अनुशासन अपनाने की जरूरत है। जल्दबाजी और लापरवाही से बचें और अधूरे कामों को पूरा करने पर ध्यान दें। वित्तीय योजनाओं और कागजी कार्यों में सुधार के अच्छे संकेत हैं। अगर आप सही दिशा में मेहनत करेंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 8 
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन

5 of 10
10 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 4
आज का दिन आपके लिए मेहनत का अच्छा परिणाम लेकर आ सकता है। जायदाद, निवेश या बड़ी जिम्मेदारियों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी स्थिरता और लगन आपको आगे बढ़ाएगी। हालांकि, व्यवहार में कठोरता से बचना और दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।
शुभ अंक: 2 
शुभ रंग: नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
10 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 5
आज का दिन थोड़ा धीमा लेकिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपको जल्दबाजी के बजाय धैर्य के साथ काम करना होगा। पुराने लक्ष्यों को पूरा करने और भविष्य की योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। अगर आप फोकस बनाए रखेंगे तो कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश न करें।
शुभ अंक: 5 
शुभ रंग: पर्पल
विज्ञापन

7 of 10
10 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 6
आज आर्थिक और करियर दोनों मामलों में अच्छे संकेत मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आपके भविष्य को मजबूत बना सकती हैं। व्यापार या संपत्ति से जुड़े निर्णय लाभकारी रहेंगे। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है, बहुत ज्यादा उम्मीदें न रखें। सहयोग से संबंध और मजबूत होंगे।
शुभ अंक: 1 
शुभ रंग: सफेद

8 of 10
10 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 7
आज का दिन आपके करियर और सोचने की क्षमता के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। बड़े और सही निर्णय लेने के अवसर मिल सकते हैं। रिसर्च, प्लानिंग और प्रोफेशनल कामों में सफलता के संकेत हैं। अपनी बात साझा करना जरूरी होगा, इससे रिश्तों में दूरी कम होगी।
शुभ अंक: 7 
शुभ रंग: सिल्वर

9 of 10
10 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 8
आज आप अपने काम में बेहद प्रभावशाली रहेंगे और सफलता मिलने के संकेत हैं। बिजनेस, निवेश और सरकारी कामों में लाभ मिल सकता है। आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, अहंकार से बचना जरूरी है और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
शुभ अंक: 9 
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन

10 of 10
10 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 9
आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। काम में दबाव हो सकता है लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक: 22 
शुभ रंग: पीला




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें