फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 2 मूलांकों पर हमेशा बरसती है कुबेर देव की कृपा, कम उम्र में ही मिलती है धन-दौलत

Fri, 06 Feb 2026 10:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ank Jyotish: अंकज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक पर कुबेर देवता की विशेष कृपा होती है, जिससे ये लोग धन-संपत्ति में बेहद लकी माने जाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और जीवन में समृद्धि का लगातार प्रवाह बना रहता है। पैसों और सफलता के मामलों में ये लोग अपने प्रयासों का भरपूर लाभ उठाते हैं।
विज्ञापन
1 of 3
numerology - फोटो : amar ujala

Numerology Traits: अंकज्योतिष में जन्म तारीख का विश्लेषण कर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, भविष्य और जीवन के विभिन्न पहलुओं का पता लगाया जा सकता है। इसके माध्यम से यह जाना जा सकता है कि कौन से मूलांक वाले लोग किस प्रकार के गुण, अवसर और चुनौतियों से प्रभावित होते हैं। कुछ ऐसे मूलांक होते हैं, जिन पर कुबेर देवता की विशेष कृपा रहती है, जिससे इन लोगों के जीवन में धन और समृद्धि की कोई कमी नहीं होती।
Laxmi Narayan Yog 2026: लक्ष्मी नारायण योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, हर क्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान
ऐसे लोग पैसों के मामले में बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं और आर्थिक दृष्टि से हमेशा लाभ में रहते हैं। उनकी किस्मत में संपत्ति और सफलता का प्रवाह लगातार बना रहता है। अगर कहा जाए कि ये मूलांक वाले लोग पैसों के मामलों में लकी होते हैं, तो यह बिल्कुल सही कहा जाएगा। आइए जानते हैं, अंकज्योतिष के अनुसार ये कौन से विशेष मूलांक हैं।
Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को, इन राशियों को रहना होगा सावधान

विज्ञापन

2 of 3
अपने प्रयासों और लगन से ये हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर लेते हैं। - फोटो : amarujala

मूलांक 1

  • किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य की तरह ही ये लोग अपने चारों ओर प्रकाश फैलाते हैं और हर जगह अपनी मौजूदगी से लोगों को प्रभावित करते हैं।
  • मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और मेहनत करने में विश्वास रखते हैं। अपने प्रयासों और लगन से ये हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर लेते हैं।
  • यह लोग पैसों के मामले में बहुत होशियार होते हैं और कमाई के साथ-साथ निवेश में भी उनकी समझ बेहद गहरी होती है। आर्थिक रूप से ये अपने जीवन में कभी पीछे नहीं रहते।
  • मूलांक 1 वाले व्यक्तियों में राजाओं जैसी प्रवृत्ति होती है। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता कूट-कूट कर भरी होती है और ये किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये अक्सर 25-26 साल की उम्र तक अपने करियर में ठोस सफलता हासिल कर लेते हैं और धन-संपत्ति में संपन्न हो जाते हैं।
  • इन पर कुबेर देवता की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है, जिससे इनके जीवन में धन की कमी कभी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
वे पैसों को बढ़ाने और सही निवेश करने में माहिर होते हैं। - फोटो : amarujala

मूलांक 5

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 15 या 23 होती है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध देव हैं, जिन्हें ज्योतिष में बुद्धि और ज्ञान का देवता माना जाता है।
  • मूलांक 5 वाले लोग दिमाग के बहुत तेज होते हैं और अपने फैसले लेने में कुशल माने जाते हैं। उनका विश्लेषण और सोचने की क्षमता उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
  • ये लोग नौकरी के बजाय बिजनेस में अधिक सफल होते हैं। उनके अंदर जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश की समझ उन्हें वित्तीय रूप से अधिक मजबूत बनाती है।
  • इन पर कुबेर देवता की कृपा सदैव बनी रहती है। वे पैसों को बढ़ाने और सही निवेश करने में माहिर होते हैं।
  • मूलांक 5 वाले लोग जोखिम लेने से डरते नहीं हैं और शेयर बाजार या व्यापार में तगड़ा मुनाफा कमाने की क्षमता रखते हैं।
  • इनका जीवन ज्यादातर आर्थिक दृष्टि से प्रगति और समृद्धि से भरा रहता है, जिससे यह मूलांक वाले लोग अपने प्रयासों से जल्दी ही संपन्न बन जाते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें