फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जन्मतिथि से जानिए आर्थिक परेशानी दूर करने के ज्योतिषीय उपाय

Tue, 20 Sep 2016 03:09 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 10
अंकश्‍ाास्‍त्र
सामान्य उपाय नहीं आपके ल‌िए खास आपके जन्मद‌िन के अनुसार यह अंक ज्योत‌िष के उपाय हैं जो न स‌िर्फ आपका मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे बल्क‌ि आपकी आर्थ‌िक उन्नत‌ि में भी सहायक होंगे।
विज्ञापन

अपनी जन्मत‌िथ‌ि से जान‌िए आर्थ‌िक परेशानी दूर करने के ज्योत‌िषीय उपाय

2 of 10
अंक एक - फोटो : number 1
आपकी जन्मत‌िथ‌ि क‌िसी भी महीने में 1, 10, 19, 28 तारीख को है तो आप मूलांक एक से प्रभाव‌ित व्यक्त‌ि हैं। आपको अपनी क‌िस्मत चमकाने और आर्थ‌िक उन्नत‌ि के ल‌िए रव‌िवार के द‌िन मीठा खाना चाहि‌ए। अगर आप रत्न धारण कर सकते हैं तो माण‌िक्य आपके ल‌िए लाभप्रद रहेगा। हर सुबह ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः मंत्र का जप करें। सोमवार के द‌िन दूध में जल म‌िलाकर भगवान श‌िव का अभ‌िषेक करें।
विज्ञापन

अपनी जन्मत‌िथ‌ि से जान‌िए आर्थ‌िक परेशानी दूर करने के ज्योत‌िषीय उपाय

3 of 10
मूलांक 2
जन्मद‌िन 2, 11, 20, 29 इन तारीखों में है तो आपका मूलांक 2 है। सोमवार के द‌िन आपको व्रत रखना चाह‌िए अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो इस द‌िन कोश‌िश करें क‌ि नमक नहीं खाएं। भाग्य को चमकाने के ल‌िए आप मोती या चंद्रकांत मण‌ि धारण कर सकते हैं। सोमवार के द‌िन सफेद वस्‍त्र धारण करना भी आपके ल‌िए शुभ रहेगा। मंत्रों से भाग्य जगाना चाहते हैं तो 'ओम स्रां स्रीं सौं सः चन्द्रमसे नमः' का जप करें।

अपनी जन्मत‌िथ‌ि से जान‌िए आर्थ‌िक परेशानी दूर करने के ज्योत‌िषीय उपाय

4 of 10
मूलांक तीन - फोटो : number 3
आपकी जन्मत‌िथ‌ि 3, 12, 21, 30 इनमें कोई भी है तो आपका मूलांक 3 है। आपको अपनी क‌िस्मत चमकाने के ल‌िए गुरुवार के द‌िन पीला वस्‍त्र धारण करना चाह‌िए। भगवान व‌‌िष्‍णु की पूजा और व‌‌िष्‍णु सहस्रनाम का पाठ करें। आपके ल‌िए टोपाज या पुखराज रत्न धारण करना शुभ रहेगा। मंत्रों से लाभ पाना चाहते हैं तो 'ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

अपनी जन्मत‌िथ‌ि से जान‌िए आर्थ‌िक परेशानी दूर करने के ज्योत‌िषीय उपाय

5 of 10
नंबर 4 - फोटो : number 4
आपका जन्मद‌िन क‌िसी भी महीने में 4, 13, 22, 31 तारीख को है तो आप मूलांक 4 से प्रभाव‌ित हैं। आपको गणेश जी की पूजा करनी चाह‌िए। अगर हर द‌िन नहीं कर पाएं तो बुधवार के द‌िन जरूर करें। आपके ल‌िए गोमेद रत्न धारण करना लाभप्रद रहेगा। मंत्रों से क‌िस्मत चमकाना चाहें तो 'ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

अपनी जन्मत‌िथ‌ि से जान‌िए आर्थ‌िक परेशानी दूर करने के ज्योत‌िषीय उपाय

6 of 10
मूलांक 5 - फोटो : number 5
जन्मद‌िन 5, 14, 23 तारीख है तो आप मूलांक 5 से प्रभाव‌ित होंगे। बुधवार के द‌िन गाय को हरी घास ख‌िलाना चाह‌िए। गणेश स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा। आपके ल‌िए पन्ना धारण करना शुभ है। मंत्रों से लाभ पाना चाहते हैं तो 'ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

अपनी जन्मत‌िथ‌ि से जान‌िए आर्थ‌िक परेशानी दूर करने के ज्योत‌िषीय उपाय

7 of 10
मूलांक 6 - फोटो : number 6
जन्मत‌िथ‌ि 6, 15, 24 तारीख है तो आप मूलांक 6 से प्रभाव‌ित हैं। शुक्रवार के द‌िन मीठा भोजन करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। आप फ‌िरोजा रत्न धारण कर सकते हैं। मंत्रों से क‌िस्मत चमकाना चाहते हैं तो आपको 'ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' मंत्र का जप करें।

अपनी जन्मत‌िथ‌ि से जान‌िए आर्थ‌िक परेशानी दूर करने के ज्योत‌िषीय उपाय

8 of 10
मूलांक 7 - फोटो : moolank 7
आपकी जन्मत‌िथ‌ि 7,16,25 इनमें से कोई है तो आपका मूलांक 7 है आपको अपनी क‌िस्मत चमकाने के ल‌िए काले कुत्ते को रोटी ख‌िलाना चाह‌िए। न‌ियम‌ित भगवान श‌िव का जलाभ‌िषेक करें। रत्नों में आपके ल‌िए लहसुन‌िया लाभ द‌िलाने वाला है। मंत्रों की बात करें तो आपको 'क्रां, क्रीं, कौं, सः केतवे नमः' का न‌ियम‌ित जप करना चाह‌िए।

अपनी जन्मत‌िथ‌ि से जान‌िए आर्थ‌िक परेशानी दूर करने के ज्योत‌िषीय उपाय

9 of 10
मूलांक 8 - फोटो : moolank 8
8,17,26 इन त‌िथ‌ियों में जन्म है तो आपको शन‌िवार के द‌िन पीपल में जल देना चाह‌िए। शन‌ि महाराज को दीप द‌िखाएं। शन‌िवार के द‌िन मांस, मद‌िरा के सेवन से बचें। रत्नों में जामुन‌िया आपके ल‌िए शुभ रहेगा। क‌िसी ज्योत‌िषी से परामर्श लेकर नीलम भी धारण कर सकते हैं। मंत्रों की बात करें तो आपको 'प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' का जप करना चाह‌िए।
विज्ञापन

अपनी जन्मत‌िथ‌ि से जान‌िए आर्थ‌िक परेशानी दूर करने के ज्योत‌िषीय उपाय

10 of 10
मलांक 9 - फोटो : moolank 9
9,18,27 तारीख को जन्मद‌िन है तब आपका मूलांक 9 है। आपको मंगलवार के द‌िन हनुमान जी की पूजा करना चाह‌िए। इस द‌िन मांस, मद‌िरा के सेवन से बचें। रत्नों में मूंगा धारण करना लाभप्रद रहेगा। मंत्रों से लाभ पाना चाहते हैं तो ' ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं सः भौमाय नमः' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें