Numerology Remedies: ज्योतिष में नजरदोष से बचने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों को नजर दोष से बचने के उपाय।
Numerology Remedies: ज्योतिष शास्त्र में जहां किसी जातक की कुंडली में मौजूद ग्रह दोष को दूर करने के लिए उपाय बताए जाते हैं, वहीं अंक ज्योतिष में भी हर एक मूलांक के लिए बुरी नजर को उतारने और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए उपाय अलग-अलग होते हैं। आज हम आपको अंक ज्योतिष के मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के जीवन में लगने वाले नजरदोष को खत्म करने के लिए उपाय के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक- 1
मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं और जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 के लोगों के ऊपर लगी बुरी नजर के दोष को दूर करने के लिए घी के बाती को जलाकर अपने ऊपर से चारों तरफ 7 बार उल्टी दिशा में धूमाएं। इससे नजरदोष कम होता है।
विज्ञापन
3 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक- 2
मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा होते हैं और जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख होता है उनका मूलांक 2 होता है। अगर मूलांक 2 के लोगों को किसी तरह का नजरदोष है तो उनको घर के किसी सदस्य की मदद से नमक को अपने सिर से पैर तक 7 बार उल्टी दिशा में घूमाएं, फिर इस नमक पानी में बहा दें।
4 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक- 3
मूलांक 3 के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं और जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के लिए अगर किसी वजह से परेशान या बीमार रहते हैं तो उनको घर के पास मंदिर में जाकर 10 मिनट तक ध्यान के मुद्रा में बैठें। इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन
5 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक- 4
मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु होते हैं। ऐसे में जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 माना जाता है। ऐसे में अगर इन जातकों को जीवन में जब भी कभी नजर दोष लगे तो इसे दूर करने के लिए दाएं हाथ में 3 लौंग लेकर अपने सिर के ऊपर 9 बार उल्टी दिशा में घुमाएं, फिर इसे कागज में रखकर जला दें।
विज्ञापन
6 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक- 5
मूलांक 5 के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ होता है उसका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग अपने ऊपर लगे नजरदोष को दूर करने के लिए 7 बार उल्टी दिशा घूमाकर फेंक दें।
विज्ञापन
7 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक- 6
मूलांक 6 के स्वामी ग्रह सुख के दाता शुक्रदेव होते हैं और जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होता है। नजर दोष को दूर करने के लिए इस मूलांक के लोग इत्र ज्यादा लगाने से बचें।
8 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक- 7
मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु होते हैं। जिन लोगों का जन्म महीने के 7, 16 या 25 को हुआ होता है उनका मूलांक 7 होता है। नजरदोष को खत्म करने के लिए इस मूलांक के लोग 5 लौंग और एक चुटकी हल्दी को लेकर उसे 7 बार घूमाकर बाहर फेंक दें।
9 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक- 8
मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि देव होते हैं और जिन लोगों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ होता है उसका मूलांक 8 होता है। नजरदोष से बचने के लिए इस मूलांक के लोग पानी में थोड़ा नमक मिलाकर स्नान करें। इससे नजरदोष दूर होता है।
मूलांक- 9
मूलांक 9 के स्वामी मंगल होते हैं। जिन लोगों का जन्म महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोगों को नजरदोष को कम करने के लिए एक साबुत मिर्च लें और उसे सिर के ऊपर से 9 बार उतारकर घर से बाहर फेंक दें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।