फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 23 December : मूलांक 3 वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, जानें अपना अंक राशिफल

Tue, 23 Dec 2025 08:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। यह अंक यह दर्शाता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और आपको किन तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
23 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 23 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी इनकम बढ़ने के योग हैं। हालांकि, आज आप कोई वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी करेंगे। व्यापार को लेकर किसी को बिना मांगे सलाह न दें। निवेश से आज अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं।
शुभ रंग-हरा 
शुभ अंक- 1
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए सामान्य रहेगा। आपको परिवार में लोगों का साथ सहयोग पूर्ण मिलेगा परंतु नए काम करने से अभी बचना होगा। जीवनसाथी को उनकी पसंद की चीज दिला सकते हैं, जिससे आप दोनों के संबंध मधुर बनेंगे।
शुभ रंग-गुलाबी  
शुभ अंक- 11

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3  
आज का दिन खुशियों में वृद्धि करेगा और आप दोस्तों से किसी पुराने रिश्ते को लेकर बात भी करेंगे। आपका मानसिक तनाव कम होगा और किसी निवेश से अच्छा लाभ आप कमाएंगे। सेहत में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो जीवनशैली में कुछ बदलाव करते हुए आप उसे ठीक करने में कामयाब रहेंगे।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 4 वालों को काम में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। किसी से कोई भी जानकारी आप शेयर न करें अन्यथा छवि पर बात आ सकती हैं। प्रेम जीवन में भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। कार्यस्थल पर अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। इससे प्रमोशन के योग बनेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज आपको जरूरत से ज्यादा खानपान करना नुकसान दे सकता है। इसलिए सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहने वाली है। हालांकि, काम को लेकर अधिक आत्मविश्वास भी नुकसान दे सकता है। लेकिन यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसकी प्राप्ति होगी।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6 
मूलांक 6 वालों का मन आज परेशान हो सकता है, क्योंकि व्यापार में आपको पार्टनरशिप के बाद पछतावा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी के साथ मतभेद भी हो सकते हैं। आज आपको वाणी का खास ध्यान रखना होगा। किसी बड़े निवेश से दूर रहना चाहिए। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7 
दिन सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा, क्योंकि जीवनसाथी के साथ समय बिताना आपको सुकून देगा। बिजनेस में आए उतार-चढ़ाव को आप साथी से साझा करेंगे। इस दौरान निवेश को लेकर कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8 
मूलांक 8 वालों के लिए दिन खास रहेगा। आपको अटका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। हालांकि, इस समय अचानक किसी यात्रा का योग भी बन सकता है, जो लाभकारी सिद्ध होगी। आप अपनी राय दूसरों पर थोपने से बचें। करियर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बदलावों से भरा रहेगा। यदि आपके परिवार में कोई विद्यार्थी है, तो आप उसे आप कोई उपहार दे सकते हैं। कला के क्षेत्र में अच्छे परिणाम आपको नजर आएंगे। आपको धैर्यवान बने रहना होगा और सुनने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।
शुभ रंग- लाल
लकी नंबर-10

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें