फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology Prediction: धन और समृद्धि से भरी रहती है इनकी तिजोरी, लेकिन गुस्सा और घमंड इनकी सबसे बड़ी खामी

Fri, 16 May 2025 10:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Charachterstics Of Number 9: अंकशास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जो संख्याओं के माध्यम से व्यक्ति की व्यक्तित्व, भविष्य और जीवन के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करता है। इसे समझकर हम अपनी जिंदगी के निर्णयों को बेहतर तरीके से ले सकते हैं और सफलता की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
numerology - फोटो : adobe stock
Mulank 9 Ki Visheshtaein: अंकशास्त्र एक ऐसी प्राचीन विद्या है, जो हमारी जीवनशैली को समझने में मदद करती है। इसके माध्यम से हम न केवल किसी व्यक्ति के लक्षण और स्वभाव को जान सकते हैं, बल्कि उनके करियर, रिश्तों और जीवन की दिशा के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज हम बात करेंगे मूलांक 9 वाले व्यक्तियों के बारे में, जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को होता है। ये लोग स्वभाव से बहुत ही दिलचस्प होते हैं, लेकिन उनका गुस्सा और आत्मनिर्भरता उनकी पर्सनालिटी को और भी खास बनाती है। आइए जानते हैं कि मूलांक 9 के लोग कैसे होते हैं और उनकी जीवनशैली कैसी होती है।
Guru Rashi Parivartan: देवगुरु बृहस्पति ने किया मिथुन राशि में गोचर, जानें मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर इसका असर
Surya Gochar 2025: सूर्य कब करेंगे स्वराशि में गोचर? जानें किन राशियों की बदलेगी किस्मत
Shani Nakshatra Gochar: शनि जयंती के 11 दिन बाद शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत
विज्ञापन

2 of 6
Mulank 9 - फोटो : freepik
हंसी-मजाक और लोकप्रियता
मूलांक 9 वाले लोग हंसी-मजाक करने में माहिर होते हैं। ये अपनी बातों और मस्ती से दूसरों को हंसा कर अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। इस वजह से ये अपने दोस्तों और आस-पास के लोगों में काफी लोकप्रिय रहते हैं। हालांकि, इनका स्वभाव कभी-कभी बदल जाता है, क्योंकि मंगल ग्रह का प्रभाव इन्हें जल्दी गुस्सा दिला सकता है। ये किसी भी बात पर जल्दी नाराज हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Mulank 9 - फोटो : freepik
करियर और मेहनत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 9 वाले लोग खेल-कूद, पुलिस या सेना जैसे क्षेत्रों में दिलचस्पी रखते हैं। अपने करियर की शुरुआत में इन्हें संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन अगर ये मेहनत करना नहीं छोड़ते तो सफलता जरूर मिलती है। इनकी मेहनत और आत्मविश्वास इन्हें किसी भी मुश्किल से उबार कर सफलता दिलवाते हैं। इनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

4 of 6
Mulank 9 - फोटो : adobe stock
लव लाइफ और रिश्ते
मूलांक 9 वालों की लव लाइफ में कई बार समस्याएं आ सकती हैं। इनका गुस्सा और घमंड उनके रिश्तों में दरार डाल सकते हैं, जिससे इनके प्रेम संबंध स्थिर नहीं रहते। यही कारण है कि इनकी लव लाइफ अक्सर उतार-चढ़ाव से भरी होती है।
विज्ञापन

5 of 6
Mulank 9 - फोटो : Adobe Stock
वित्तीय स्थिति और आत्मनिर्भरता
मूलांक 9 वाले लोग वित्तीय दृष्टि से हमेशा सक्षम होते हैं। उनके पास कभी पैसे की कमी नहीं रहती और तिजोरी व जेबें हमेशा भरी रहती हैं। ये लोग बहुत आत्मनिर्भर होते हैं और अपने जीवन या करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहते। उन्हें अपनी मेहनत और आत्मविश्वास पर पूरा भरोसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mulank 9 - फोटो : Freepik.com
गुस्सा और घमंड 
मूलांक 9 वाले लोग अक्सर अपने गुस्से और घमंड के कारण समस्याओं का सामना करते हैं। उनका गुस्सा बहुत जल्दी भड़कता है, जो छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी पैदा कर सकता है और रिश्तों में तनाव ला सकता है। इसके अलावा, ये लोग अपनी मेहनत और सफलता पर बहुत गर्व महसूस करते हैं, जिससे उनका घमंड कभी-कभी दूसरों के लिए चुनौती बन सकता है। वे अपनी राय को सर्वोत्तम मानते हैं और दूसरों की बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं, जो रिश्तों में दरार डाल सकता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें