मूलांक 7 के लोग स्वभाव से आध्यात्मिक, गंभीर और चिंतनशील होते हैं।
- फोटो : adobe stock
आध्यात्मिक सोच और सौभाग्य से भरपूर होते हैं मूलांक 7 वाले
जन्म तिथि: 7, 16, 25
ग्रह स्वामी: केतु
मूलांक 7 के लोग स्वभाव से आध्यात्मिक, गंभीर और चिंतनशील होते हैं। इन्हें जीवन के गहरे अर्थों को समझने में रुचि होती है और ये अक्सर आत्ममंथन करने वाले होते हैं। शांति और एकांत इन्हें पसंद होता है। भाग्य के लिहाज से मूलांक 7 को लकी मूलांक माना जाता है। अच्छे भाग्य के कारण इन्हें कई बार बिना ज्यादा संघर्ष के भी सफलता मिल जाती है। चाहे करियर हो या व्यक्तिगत जीवन, किस्मत अक्सर इनका साथ देती है और सही समय पर सही अवसर मिलते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।