फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotishfal 08 Jan: मूलांक 5 वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 08 Jan 2026 12:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक व्यक्ति की प्रकृति, विचारधारा और निर्णय लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक यह दर्शाता है कि व्यक्ति जीवन को किस दृष्टि से देखता है, उसे किस प्रकार के अवसर अपनी ओर आकर्षित करते हैं और जीवन में किन तरह की चुनौतियों से उसे गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish Today 08 January - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 8 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक के माध्यम से समझा जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति की सोचने की शैली, व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों के आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्व संकेत पाकर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। यानी उस व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाएगा। इसी तरह यदि किसी की जन्म तिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहा जाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
अंक ज्योतिष की मदद से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावी और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंक शास्त्र के जरिए जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
सरकारी नौकरी की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को अभी और अधिक मेहनत व धैर्य की आवश्यकता होगी। मित्रों के साथ समय बिताने का अनुभव सुखद और यादगार रहेगा। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के हस्तक्षेप से निकल सकता है। निवेश से जुड़े किसी निर्णय पर पिता से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 52
शुभ रंग: सिल्वर

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज आपको अपनी दिनचर्या और कार्यशैली में कुछ बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी। बेहतर परिणाम पाने के लिए प्राथमिकताओं को दोबारा तय करना आवश्यक रहेगा। निवेश करते समय जल्दबाज़ी न करें और सोच-समझकर फैसला लें। विदेश यात्रा या बाहर जाने से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग: पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज मन किसी दुखद समाचार या अचानक मिले झटके के कारण उदास रह सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़ा कोई टेंडर या अवसर आपके पक्ष में आ सकता है। धन संबंधी मामलों पर बहन से सलाह-मशविरा होगा। निवेश के लिहाज़ से समय सामान्य रहेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
शुभ अंक: 27
शुभ रंग: वॉयलेट

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
दांपत्य जीवन में आज कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें। संतान की उपलब्धि या पुरस्कार से मन प्रसन्न रहेगा। पिता को आप पर गर्व महसूस होगा। निवेश में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: लेमन

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
कार्यस्थल पर आज आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। व्यापार से जुड़े लोग नई रणनीतियां बनाएंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
निवेश के लिहाज़ से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो माता-पिता से सलाह अवश्य लें। पुराने कर्ज को काफी हद तक चुकाने में सफलता मिल सकती है। विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होने के संकेत हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज कुछ कार्य अचानक बन सकते हैं तो कुछ बिगड़ भी सकते हैं। नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और बॉस के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। परिवार में किसी नई वस्तु के आने से माहौल बेहतर होगा। लंबे समय से अटके हुए कामों में गति आएगी।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: नारंगी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज जीवनसाथी के साथ किसी समारोह या पार्टी में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। संतान के विदेश में नौकरी या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी सम्मान या पुरस्कार से मन प्रसन्न होगा।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: ग्रे

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज प्रियजनों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। वर्तमान कार्य या प्रोजेक्ट के साथ-साथ किसी नए काम की शुरुआत भी संभव है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन से वातावरण खुशहाल और उत्साहपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: सफेद



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें