फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 16 January: मूलांक 6 और 8 वालों के सामने आ सकती हैं चुनौतियां, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Fri, 16 Jan 2026 12:57 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: 16 जनवरी 2026 के लिए यह दैनिक अंक ज्योतिष आपके जन्मतिथि के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें आपके मूलांक और भाग्यांक के माध्यम से आपके स्वभाव और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं का पूर्वानुमान किया गया है।
विज्ञापन
1 of 10
16 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Today 16 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की प्रकृति, सोच और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से निर्धारित मूलांक के माध्यम से जाना जाता है। जन्मतिथि में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति के व्यवहार, निर्णय लेने की शैली, सोचने के तरीके और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन अंकों की मदद से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्वानुमान कर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। आत्मविश्वास और समझदारी से किया गया काम सफल होगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज आप मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। तनाव और डर से बाहर निकलने का दिन है। मनोरंजन और प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी। किसी मनचाही चीज की प्राप्ति संभव है, लेकिन इसके लिए धैर्य और मेहनत जरूरी रहेगी।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – हल्का हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आय में बढ़ोतरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। बड़े बेटे का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए समय ठीक है। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
कुछ पुरानी परेशानियाँ आज दोबारा उभर सकती हैं। तकनीकी या मशीनरी से जुड़े कामों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पेट या आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – कत्थई

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज नए लोगों से मिलने और दोस्ती बढ़ाने का मौका मिलेगा। कामकाज में उत्साह बना रहेगा। परिवार में किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए संयम रखें। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सफेद

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज कुछ मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना भी बन रही है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार जरूर करें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – हल्का नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम करने की क्षमता भी बेहतर होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना बन सकती है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – नीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
दिन में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन आप समझदारी से उन्हें संभाल लेंगे। आपकी मीठी वाणी आपके काम आएगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में तरक्की या वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। दूसरों की मदद करने का मन रहेगा। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – लाल



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें