फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 09 Jul 2024 07:32 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष 9 जुलाई - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस की योजनाओं को बनाने के लिए आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
किसी बड़े लक्ष्य पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आप अपने करीबियों के साथ आप कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। व्यापार में आपको रुचि दिखानी होगी। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता मिलती दिख रही है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके लिए दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। 
शुभ अंक-12
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। नई चीजों की खरीदारी करने में कामयाब होंगे। दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
कार्यक्षेत्र में आपको कुछ ज्यादा की काम करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। कारोबार में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। परिवार में सहयोग की भावना रहेगा। आपके शत्रुओं की हार होगी। 
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। कार्य के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्राएं करने में आपको कामयाबी मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अच्छा अवसर आपको मिलेगा बस आपको धैर्य से इंतजार करना होगा। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपकी वाणी के सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। बचत की योजना पर आज आपका ध्यान रहेगा। अपनी जीवन शैली को आकर्षक बनाने के लिए अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। लेनदेन से संबन्धित मामलो में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सभी के साथ तालमेल बनाकर चले, तो अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
दिन आपके लिए व्यापार में अच्छा लाभ लेकर आने वाला होगा है। लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपको अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें