अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसरों से भरा है। आपको कुछ नई जानकारी मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद होगी। कुछ नए रोमांटिक अवसर भी मिल सकते हैं। उम्मीदें और सपने साकार करने का समय है। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने शिक्षक का पूर्ण सहयोग रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही पुरानी नोक-झोंक का अंत होगा। योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद होगा। बिजनेस में उचित परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
बिजनेस में आज हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपक किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। हालांकि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को पढ़ाई पर अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। कोई भी अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
स्वास्थ्य में चल रही सभी परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। निवेश के लिए आपको नए अवसर मिल सकते हैं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। शिक्षा को लेकर लापरवाही न करें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आप मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी की एंट्री होने की संभावना है। बिजनेस में नई पहल के लिए समय शुभ रहेगा। आप किसी नए मकान के खरीदारी की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन आपके लिए कई मुश्किलों का समाधान निकालने वाला रहेगा। आपको कोई बड़ा पद भी मिलने की भी संभावना है। वहीं जो लोग विदेश यात्रा के लिए अप्लाई कर रहे थे, तो कुछ अपडेट मिल सकता है। पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। शुभ अंक - 6
शुभ रंग - गुलाबी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
अपनी रोजी-रोजगार में बदलाव की सोच रहे थे आपको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। व्यापार और नौकरी को लेकर यात्राएं काफी करनी पड़ सकती हैं। शुभ अंक-10
शुभ रंग- लाल
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
कोई पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। निवेश में सावधानी बरतें। आपकी साख और प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में सदस्यों से कुछ आपसी मतभेद होने से दूरियां आ सकती हैं। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 9
नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छा पद मिलने से आज उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नए काम को करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। शुभ अंक- 90
शुभ रंग- सफेद