फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish : मूलांक 6 और 8 के लिए दिन शुभ साबित होगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Mon, 07 Apr 2025 06:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : freepik
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में क्या है अंतर? कैसे एक दूसरे से अलग है ये त्योहार
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज के दिन आपको धन लाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। किसी नए निवेश के लिए दिन अच्छा है। मन खुशियां रहेगी और मान-सम्मान की प्राप्त होगी। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आपके लिए नए अवसरों का दिन रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर आ सकते हैं। शुभ योग के चलते लाभ की अच्छी संभावना है। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
जीवन में संतुलन अच्छा बना रहेगा। किसी घर के सदस्य या करीबी से बहस हो सकती है। धन हानि की संभावना है। आज के दिन सेहत की चिंता सता सकती है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आपको अपने करियर में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित  करने में कामयाब रहेंगे। परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। सेहत अच्छी और ठीक रहेगी। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आपको आज के दिन कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। किसी भी काम को बहुत ही ध्यान और संयम के साथ पूरा करना होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज के दिन आपको अपने मान-सम्मान पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई नया रिश्ता आपका बन सकता है। धन लाभ के अवसरों में लाभ के संकेत हैं। लोगों का साथ भरपूर मिलेगा।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- वॉइलेट

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। नहीं तो वह आपके काम में रुकावटें डाल सकते हैं। आज के दिन आपको काफी संघर्ष के बाद ही कोई सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नया अनुभव मिलेगा। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लाल

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन आपके लिए रोमांच और नई संभावनाओं से भरा रहने वाला साबित होगा। रिश्तों में मुधरता बनी रहेगी। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
नई योजनाओं के लिए दिन अच्छा है। मन रचनात्मक कार्यो में लगेगा। धन लाभ की संभावना है। जीवन में सुखद और मानसिक संतुलन बना रहेगा। 
शुभ अंक- 50
शुभ रंग- सिल्वर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें