अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आपका काम को लेकर मन भटकेगा, इसलिए ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। मशीनरी, मीडिया के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों को लापरवाही करने से बचना होगा। आपके मनमाने व्यवहार के कारण समस्याएं हो सकती हैं। शुभ अंक - 13
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए खास है। आपका ये स्पेशल दिन मित्रों के साथ गुजरेगा। आप अपने परिवार में किसी पूजा-पाठ की तैयारी में व्यस्त नजर आएंगे। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। शुभ अंक- 1
शुभ रंग - ग्रे
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
पारिवारिक बिजनेस को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक-12
शुभ रंग -सफेद
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम न मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज- मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। हालांकि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दोस्तों से बात कर सकते हैं। भाग्य का साथ बना रहेगा। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन काफी मामलों में आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा, जिससे आपको किसी प्रॉपर्टी की भी प्राप्ति हो सकती है। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। शुभ अंक-25
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आपके दिनभर के प्रयास सफल होंगे। सफलता में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। निवेश करने से पहले सलाह लें। आज दोस्तों और परिवार के सदस्यों का साथ आपको भरपूर मिलेगा। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे भी आप शांत रहें। छात्रों को अभी और मेहनत करनी होगी। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आपको नौकरी में मनपसंद काम न मिलने से आपको थोड़ी टेंशन रहने वाली है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई लड़ाई-झगड़ा करना सकता है, इसलिए आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 9
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लोगों का अच्छा साथ आपको हासिल होगा। धन लाभ होगा। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी