फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ank Jyotish: मूलांक 1 और 4 वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Fri, 04 Apr 2025 06:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में क्या है अंतर? कैसे एक दूसरे से अलग है ये त्योहार
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो यह सपना आज कामयाब हो सकता है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। निवेश में मनचाहा लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग-  नीला 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा हो सकता है। निजी मुद्दे कुछ हद तक आपको परेशान कर सकते हैं। आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग- हल्का लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज सभी कार्यों में अधिक सावधानी बरतें। इससे आपका मन शांत व प्रसन्न रहेगा। आज के दिन आपके ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लांगिन करेंगे।
शुभ अंक -  26
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन लाभ के अवसरों से भरा रहेगा। आपके काम से बॉस खुश होंगे और वे आपको प्रमोशन देने पर विचार कर सकते हैं। नए अवसरों को हाथ से जाने न दें। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज व्यापार व कारोबार में आपके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इसलिए काम को लेकर जरा भी लापरवाही न करें। किसी प्रकार के झगड़े को सुलझाने का समय ठीक है। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज काम को लेकर तनाव बना रहेगा। मेडिटेशन करें। व्यापारियों को बेहतरीन डील्स मिलेंगी। कोर्ट का मामला हल होने की कगार पर नजर आएगा। सेहत सामान्य रहने वाली है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग - सफेद

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
परिवार के सहयोग से आपके भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी। घनिष्ट मित्रों से नुकसान हो सकता है सतर्क रहें। आर्थिक अवस्था बेहतर होगी। निवेश में लाभ मिलेगा।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग- हरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज भाइयों में विवाद हो सकता है। कोर्ट कचहरी के फंसे हुऐ मामले सुलझेंगे। करियर-कारोबार में प्रगति के योग बनेंगे। छात्रों को मनचाहे परिणाम पाने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपको करियर-कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नई योजना बनाने पर उसमें अच्छी कामयाबी हासिल होगी। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग - क्रीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें