Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। आज के दिन व्यापार में साझेदारी न करें। नए मित्र भी आज बन सकते हैं, जो आपकी उन्नति में सहायक होंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। शुभ अंक - 13
शुभ रंग - गहरा नीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज आपको अपने दुश्मनों से बचकर रहना होगा। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आपके लिए समय आज अनुकूल है। सामाजिक दायरे में रहकर आप मनोरंजन का लुफ्त उठाएं। शुभ अंक - 2
शुभ रंग - हल्का नीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
दिन आपके लिए बहुत ही सुकून देने वाला रहेगा। हो सकता है कि किसी असहाय या जरूरतमंद सहायता करें। बच्चों की तरफ से आपको चिन्ता हो सकती हैं। आज के दिन कोई कार्य अधूरा न छोड़ें। शुभ अंक - 18
शुभ रंग - सुनहरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
जो जातक बिजनेस या फिर नौकरीपेशा है उनके लिए दिन शानदार रहेगा। नौकरी में उन्नति हो सकती है। आज आप किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। आप जिन चुनौतियों का अनुभव कर रहे थे, वह आज कम हो सकती हैं। शुभ अंक - 10
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन परेशानी से भरा हो सकता हैं। स्किन संबंधी समस्याओं से आप परेशान रह सकते हैं। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। शुभ अंक - 1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए तनावभरा रह सकता है। नौकरी में है तो आज बॉस से आपकी तकरार हो सकती हैं। आज आपको पैर से जुड़ी की तकलीफ हो सकती है। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नारंगी
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। परिवार बच्चों के प्रति दोस्ताना रवैया रखें। उनकी समस्याओं को समझें, इससे पिता-पुत्र का संबध और गहरा हो जाएगा। शुभ अंक – 4
शुभ रंग – जामुनी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना हैं। आज आप असमंजस की स्थिति में है। व्यापारिक निर्णय लेने में कठिनाई आ सकती है। शुभ अंक – 6
शुभ रंग – भूरा
अंक 9
निजी जीवन में आज बदलाव नजर आ सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। स्वच्छता का ध्यान रखें। शुभ अंक – 11
शुभ रंग – लाल