फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 और 7 वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Fri, 31 Jan 2025 07:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
31 January Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन निवेश के क्षेत्र में बेहतरीन साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छात्रों की परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। नए अवसरों को हाथ से जाने न दें। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें राहत मिलने की संभावना है
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज भूमि संबंधी विवाद से मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यापार व कारोबार में आपके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। लेकिन आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी को घर से दूर नौकरी मिल सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आप आज का दिन छात्रों के लिए खास रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भावनाओं में निर्णय न लें। संगीत व मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लांगिन करेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आपको दूसरों के साथ अपनी रचनात्मकता को शेयर नहीं करना है। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। नौकरी के लिए नए रास्ते खुलेंगे। संतान की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। सभी निर्णयों को ध्यानपूर्वक लेने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन बिक्री या व्यापार से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में विषयों की गंभीरता को समझते हुए कोई निर्णय लेंगे। परिवार में किसी के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होने के कारण कोई नुकसान हो सकता है। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- भूरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आप प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगे। संपत्ति के मामलों में अपने खास मित्रों से बात करेंगे। संतान के जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। रोजी रोजगार की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी नौकरी में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।
शुभ अंक- 45
शुभ रंग- केसरिया

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। भाग्य का साथ रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की चिंता समाप्त हो सकती है।व्यापार और नौकरी को लेकर यात्राएं लाभदायक रहेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आप किसी तीर्थ स्थान या धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी खास का प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें